Home
Mobile

Motorola का फोल्डेबल फोन भारत में जल्द लेगा एंट्री; दुनिया का सबसे पावरफुल AI फ्लिप फोन

Motorola Razr 60 Ultra India Launch: Motorola अपने नए फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे कुछ समय पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। हम Motorola Razr 60 Ultra की बात कर रहे हैं, जो कंपनी का नया फ्लिप फोन है। 2025 का फ्लैगशिप फोल्डिंग फोन पिछले साल के Motorola Razr 50 Ultra का सक्सेसर है।

जैसा कि हम जानते हैं कि इसे कुछ दिनों पहले स्टैंडर्ड Razr 60 के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। और अब कंपनी अल्ट्रा मॉडल को भारत में ला रही है। इतना ही नहीं, कंपनी ने Motorola Razr 60 Ultra के लिए अमेजन इंडिया पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी तैयार की है। आइए जानते हैं कि ये फोन किस मायने में खास है।

Motorola Razr 60 Ultra दुनिया का सबसे पावरफुल AI फ्लिप फोन

Motorola Razr 60 Ultra भारत में होगा लॉन्च

कंपनी ने अमेजन इंडिया माइक्रोसाइट पर Motorola Razr 60 Ultra को दुनिया के सबसे पावरफुल AI फ्लिप फोन की तरह टीज किया है।
बता दें कि फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा और Moto AI के साथ शिप किए जाने की बात सामने आई है।
इस डिवाइस में लुक एंड टॉक नाम से एक फीचर होगा, जिसकी मदद से आप Moto AI के साथ बातचीत शुरू कर सकते हैं।
जानकारी मिली है कि फोन भारत में पैनटोन माउंटेन ट्रेल (वुडन फिनिश), पैनटोन रियो रेड और पैनटोन स्कारब (ग्रीन) कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।

उम्मीद है कि Motorola Razr 60 Ultra भारत में इस महीने के आखिर में लॉन्च हो सकता है।
अमेरिका में, फोन की कीमत सोलो 16+256GB मेमोरी के लिए 1,300 डॉलर (लगभग 1,11,000 रुपये) है।

Motorola Razr 60 Ultra के स्पेसिफिकेशन

जैसा कि हम जानते हैं कि इस डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। ऐसे में इस डिवाइस के ज्यादातर फीचर्स हमारे सामने हैं।

डिस्प्ले: Motorola Razr 60 Ultra में 7-इंच LTPO AMOLED मुख्य डिस्प्ले है। इसे 1224 x 2912 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट, 120 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 130Hz/300Hz (गेम मोड) टच रिस्पॉन्स रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।

एक्सटर्नल डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 4-इंच एक्सटर्नल फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1,272 x 1,080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और HDR10+ सपोर्ट दिया जाएगा।

प्रोसेसर: इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होने की बात कही जा रही है, जो इस प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोल्डिंग फोन होगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Moto AI फीचर्स के साथ Android 15 OS मिलता है। यह आपको आपके प्रॉम्प्ट के आधार पर प्लेलिस्ट सजेशन, इमेज जेनरेशन, लुक एंड टॉक और जेमिनी, कोपायलट और पर्प्लिक्सिटी जैसे AI असिस्टेंट देगा। आपको एक डेडिकेटेड AI की भी मिलती है।

कैमरे: इस फोन में पीछे की तरफ OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और मैक्रो क्षमता वाला 50MP का अल्ट्रावाइड स्नैपर है। आगे की तरफ फोन में 50MP का शूटर है।

बैटरी: बैटरी की बात करें तो इसमें 4,700mAh की बैटरी 68W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

अन्य फीचर्स: इस फोन में आपको 5G, IP48 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, NFC और USB टाइप-C भी मिलते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Razr 60 Ultra soon to launch in India powerful AI flip phone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X