नोकिया ने लांच किए दो नए आशा 308 और आशा 309 फोन
नोकिया ने आशा सीरीज के तहत दो नए फोन लांच किए हैं। नोकिया आशा 308 और 309 के नाम से लांच किए गए नए दोनों फोन में टच स्क्रीन इंटरफेस दिया गया है। नोकिया ने एक बार फिर लो कॉस्ट यानी बजट रेंज को ध्यान में रखते हुए नए फोन लांच किए हैं।
चलिए जानते हैं दोनों फोन में दिए गए फीचरों के बारें में अगर आशा 308 और 309 की तुलना करें तो आशा 308 में ड्युल सिम के साथ 2 जी नेटर्वक कनेक्टविटी दी गई, आशा 309 में सिंगल सिम के साथ 2जी और वाइफाई भी ऑप्शन भी उपलब्ध है दोनों फोन में 3 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 309x240 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है।
इसके अलावा 308 में प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है जो बात करते वक्त फोन की स्क्रीन को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है। 308 फोन में 32 जीबी एक्पेडेबल मैमोरी के साथ 128 एमबी इंटरनल मैमोरी और 64 एमबी रैम दी गई है।
कीमत
आशा 309 और 308 को भारतीय बाजार में 5,300 रुपए में लांच किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








