शुरुआती स्मार्टफोन की रेंज में कौन सा फोन लेंगे आप नोकिया ल्यूमिया 510 या फिर सैमसंग गैलेक्सी म्यूजिक
नोकिया ने भले ही एंड्रायड की ओंर अपना रुख न किया हो लेकिन विंडो फोन की रेंज में नोकिया तेजी से अपनी पेठ बनाता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में नोकिया द्वारा लांच किया गया ल्यूमिया 510 स्मार्टफोन है जो अब तक का सबसे लो कॉस्ट विंडो स्मार्टफोन है।
इससे पहले जुलाई 2012 में नोकिया ने ल्यूमिया 610 विंडो फोन 12,999 रुपए में लांच किया था। वहीं दूसरी ओंर सैमसंग एंड्रायड मार्केट में तो छाया ही है साथ ही लो कॉस्ट सेगमेंट में भी सैमसंग खास वर्ग को टार्गेट करते हुए नए स्मार्टफोन लांच कर रहा है। जिसमें से गैलेक्सी म्यूजिक ड्योस इसका ताजा उदाहरण है। तो चलिए इन दोनों इंट्री लेवल स्मार्टफोन के बीच कंपेरिजन करके ये जानने की कोशिश करते हैं कि दोनों में कोन सा फोन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए बेहतर सौदा होगा।
पढ़ें: कैसे करें ऑनलाइन कंप्यूटर हैकिंग
साइज और वेट: ल्यूमिया 510 का साइज 120.7 x 64.9 x 11.5 एमएम और वेट 129 ग्राम है जिसके मुकाबल गैलेक्सी म्यूजिक का साइज 110.1 x 59.0 x 12.25 एमएम और वेट 107 ग्राम है यानी ल्यूमिया 510 के मुकाबले गैलेक्सी म्यूजिक आकार में तो छोटा है लेकिन वेट में हल्का होने के कारण पॉकेट फ्रेंडली भी है।
डिस्प्ले: ल्यूमिया 510 में 4 इंच की डब्लूवीजीए कैपेसेटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। वहीं दूसरी ओंर गैलेक्सी म्यूजिक स्पोर्ट में 3 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 320 x 240 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है यानी पिक्चर क्वालिटी डिस्प्ले में ल्यूमिया 510 ज्यादा बेहतर है।
पढ़ें: स्पाइस एमआई 500 और आईबॉल एंडी 5 सी में कौन है बजट फैंडली फैबलेट
प्रोसेसर: ल्यूमिया 510 में 800 मेगाहर्ट का सिंगल कोर प्रोसेसर इनबिल्ड है जबकि गैलेक्सी म्यूजिक के प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी कंपनी ने अभी जारी नहीं की है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: दोनों फोन के ओएस में नजर डालें तो ल्यूमिया 510 में विंडो 7.5 यानी मैंगो विंडो 7.5 ओएस दिया गया है जिसमें विंडो 7.8 में अपग्रेड किया जा सकता है। वहीं गैलेक्सी म्यूजिक आईस्क्रीम सैंडविच ओएस प्लेटफार्म में रन करता है। विंडो 7.8 ओएस में स्टार्ट स्क्रीन अच्छा लुक देती है साथ में फोन में यूजर अपनी पर्सनल रिंगटोन बना सकता है इसके अलावा कांटेक्ट शेयर एप्लीकेशन जैसी कई प्री लोडेड एप्लीकेशन दी गईं हैं। वहीं एंड्रायड प्लेटफार्म में आप गूगल प्ले से हजारों एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
पढ़ें: नोकिया आशा 311 में दिए गए 5 बेहतरीन फीचर
कैमरा: ल्यूमिया 510 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसके मुकाबले गैलेक्सी म्यूजिक में 3 मेगापिक्सल रियर कैमरा मौजूद है।
स्टोरेज: वैसे तो दोनों स्मार्टफोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है लेकिन ल्यूमिया 510 में 256 एमबी रैम और गैलेक्सी म्यूजिक में 512 एमबी रैम दी गई है साथ ही ल्यूमिया 510 और गैलेक्सी म्यूजिक में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक मैमोरी एक्पेंड भी कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओंर नोकिया ल्यूमिया 510 में 7 जीबी का स्काइड्राइव क्लाउड स्टोरेज फ्री भी दे रहा है।
कनेक्टीविटी: डेटा कनेक्टीविटी के मामले में दोनों हैंडसेट वाईफाई, ब्लूटूथ और 2.0 माइक्रो यूएसबी 2.0 फीचर से लैस हैं।
बैटरी: नोकिया ल्यूमिया 510 में 1,300 एमएएच BP-3L बैटरी लगी हुई है जो 6.2 घंटे का टॉक टाइम और 653 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है। गैलेक्सी म्यूजिक में 1,300 एमएएच की लियॉन बैटरी इनबिल्ड है।
कीमत- किसी भी हैंडसेट की कीमत उसके फीचरों से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है, ल्यूमिया 510 बाजार में 11,000 रुपए में उपलब्ध जिसके मुकाबले सैमसंग गैलेक्सी म्यूजिक 10,000 रुपए में मिल रहा है।
पढ़ें: पिछले हफ्ते लांच हुए स्मार्टफोन और टैबलेट


Click it and Unblock the Notifications









