Home
Mobile

स्‍पाइस एमआई 500 और आईबॉल एंडी 5 सी में कौन है बजट फैंडली फैबलेट

स्‍पाइस एमआई 500 और आईबॉल एंडी 5 सी में कौन है बजट फैंडली फैबलेट

फैबलेट यानी स्‍मार्टफोन और टैबलेट के बीच की डिवाइसेस जिसमें आप स्‍मार्टफोन और टैबलेट दोनों का मला ले सकते हैं। फैबलेट का कांसेप्‍ट सबसे पहले सैमसंग ने पेश किया था, सैमसंग पोट पहला फैबलेट था जो टैबलेट बाजार में लांच हुआ था इसके बाद धीरे धीरे जब पीसी मैन्‍यूफैक्‍चरों को लगा की फैबलेट भी लोगों को पसंद आ रहा है तो उन्‍होंने कम कीमत में फैबलेट लांच करने शरु किए। इन्‍हीं फैबलेट्स में से एक है स्‍पाइस स्‍टेलर हॉरिजोन एमआई 500 और आईबॉल एंडी 5 सी, आज हम आपको इन दोनों फैबलेटों में दिए गए फीचरों के बारे में बताएंगे। जिससे आप खुद ही डिसाइड कर सकेंगे कि कौन सा फैबलेट ज्‍यादा बेहतर है।

पढ़ें: 3,000 रुपए के अंदर टॉप 5 बेस्‍ट नोकिया फीचर फोन

साइज और भार

एंडी 5 सी के वेट और साइज के बारे में आईबॉल ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन स्‍पाइस स्‍टेलर हॉरिजॉन का साइज 143 x 77.4 x 10.5 एमएम और भार 205 ग्राम है।

डिस्‍प्‍ले

डिस्‍प्‍ले सेकसन में दोनों फैबलेट एक ही जैसे ही है, क्‍योंकि एंडी और स्‍टेलर दोनों में 5 इंच की कैपेसिटिच टच स्‍क्रीन दी गई है। जो 480 x 800 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर

स्‍टेलर हॉरिजॉन में 1 गीगाहर्ट का क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है जिसके मुकाबले एंडी 5 सी में 1 गीगाहर्ट का ए9 प्रोसेसर इनबिल्‍ड है।

पढ़ें: फोन चार्ज करने के 5 स्‍मार्ट तरीके

ऑपरेटिंग सिस्‍टम

दोनों फैबलेट्स में एंड्रॉयड का 4.0 आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस दिया गया है इसके साथ कई तरह के सॉफ्टवेयर और अलग अलग स्‍किन ऑप्‍शन भी एवलेबल है।

कैमरा

कैमरा फीचर की ओर नजर डालें तो दोनों फैबलेट में 5 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और साथ में ऑटो फोकस के साथ लिड फ्लैश लाइट सपोर्ट दिया गया है। साथ में 0.3 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया इनबिल्‍ड है जिससे यूजर वीडियो कालिंग भी कर सकता है।

स्‍टोरेज

दोनों फैबलेटों में 4 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 512 एमबी की रैम दी गई है अगर आप मैमोरी एक्‍पेंड करना चाहते हैं तो इसके लिए 32 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की सुविधा दी गई है।

पढ़ें: बीएसएनएल ब्राडबैंड की स्‍पीड कैसे बढ़ाएं?

कनेक्टीविटी

कनेक्‍टीविटी के मामले में एंडी और स्‍टेलर दोनों में 3जी, ब्‍लूटूथ, वाईफाई और 2.0 यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए है।

बैटरी

स्‍टेलर हॉरिजॉन में 2,400 एमएएच की बैटरी इनबिल्‍ड है जिसके मुकाबले एंडी 5 सी में 2,300 एमएएएच की लियॉन बैटरी दी गई है।

कीमत

फीचर चाहे जितने हों लेकिन इंडियन मार्केट में कीमत काफी मायने रखती है। इसलिए मोबाइल मैन्‍यूफैक्‍चर कोई भी डिवाइस लांच करने से पहले कीमत का खास ध्‍यान रखते हैं। भारती बाजार में स्‍पाइस स्‍टेलर हॉरिजॉन एमआई 500 की अनुमानित कीमत 12,499 रुपए है जिसके मुकाबले एंडी 5 सी 12,999 रुपए में उपलब्‍ध है।

यानी कीमत में कोई खास अंतर नहीं है लेकिन अगर फीचरों की बात करें तो दोनों में भले ही एक जैसा 4.0 आईसीएस प्‍लेटफार्म दिया गया हो लेकिन आईबॉल एंडी में स्‍पाइस स्‍टेलर के मुकाबले फेस अनलॉक, गैलरी एप्‍प, फोटा एडीटर, रेड आई रिमूवर और रीडिफाइन नोटिफिकेशन जैसे फीचर दिए गए है।

पढ़ें: बीएसएनएल ब्राडबैंड की स्‍पीड कैसे बढ़ाएं?Read in English 

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X