Home
Mobile

Nothing Phone (1) की डेट फाइनल, इस दिन होगा इस कीमत में iPhone को टक्कर देने लॉन्च

नथिंग फोन (1) या Nothing Phone (1) स्मार्टफोन की आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया गया है यह भारत सहित ग्लोबल स्तर पर 12 जुलाई 2022 को लॉन्च किया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वनप्लस (OnePlus) के को फाउंडर कार्ल पेई द्वारा स्थापित यूके बेज्ड टेक कंपनी Nothing पिछले कुछ महीनों से अपने पहले स्मार्टफोन Nothing Phone (1) को टीज कर रही थी जिसे अब आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट दी गई है। साथ ही कार्ल पेई का कहना था कि यह फोन आईफोन को भी टक्कर देने वाला होगा। आइये फोन के बारे में जानते है विस्तार से।

Nothing Phone (1) की डेट फाइनल, इस दिन होगा इस कीमत में iPhone को टक्कर देने लॉन्च

12 जुलाई को आधिकारिक रूप से लॉन्च होगा Nothing Phone (1)

नथिंग फोन (1) को भारत और दुनियाभर में 12 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप उनके सोशल मीडिया और वेबसाइट पर भारतीय समय के अनुसार शाम 8:30 बजे से देख सकते हैं। इस प्रकार कंपनी का यह दूसरा डिवाइस होगा क्योंकि इससे पहले पिछले साल नथिंग ईयर (1) टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स लॉन्च किया गया था।

जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि Nothing Phone (1) के स्पेसिफिकेशन्स अभी तक सामने नहीं आये है लेकिन लीक के अनुसार पता चलता है कि स्मार्टफोन में क्लियर या ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन होगा, जैसा डिजाइन Nothing Ear (1)। इसका मतलब यह है कि यूजर्स इंटरनल कंपोनेंट्स को देख पाएंगे।इसके अलावा उम्मीद जताई जा रही है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जनरल 1 SoC के साथ आ सकता है।

Nothing Phone (1) की डेट फाइनल, इस दिन होगा इस कीमत में iPhone को टक्कर देने लॉन्च

वहीं टिपस्टर TechDroider ने यह दावा किया था कि नथिंग फोन (1) में 1,080x2,400 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। और स्मार्टफोन का डिस्प्ले पैनल एकदम फ्लैट हो सकता है।

Flipkart के माध्यम से खरीद पाएंगे Nothing Phone (1)

आधिकारिक रूप से लॉन्च होने के बाद नथिंग फोन (1) को भारत में फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद पाएंगे। लीक रिपोर्ट की मानें तो भारत में इसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये हो सकती है। इस प्रकार अब देखा जाएगा कि क्या यह फोन iPhone या अन्य ब्रांडों जैसे Xiaomi, OnePlus और Samsung को टक्कर दे पाएगा या नहीं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone (1) India Launch Date Revealed, Know Price and Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X