Home
Mobile

Oppo Reno 8 Lite 5G के लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, मिलेंगे ये धाँसू फीचर्स

Oppo Reno 8 Lite 5G (ओप्पो रेनो 8 लाइट) जो Reno 8 सीरीज का चौथा स्मार्टफोन हो सकता है। जी हाँ, आधिकारिक लॉन्च से पहले डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस और प्रमुख फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इस प्रकार बताया जा रहा है कि इसमें 6.43 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। तो आइए जानते हैं कि इस ओप्पो के इस स्मार्टफोन में कौन कौनसे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे और कीमत क्या होगी इत्यादि के बारे में।

Oppo Reno 8 Lite 5G के लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, मिलेंगे ये धाँसू फीचर्स

लॉन्च से पहले Oppo Reno 8 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

टिपस्टर पारस गुगलानी के अनुसार, ओप्पो रेनो 8 लाइट 5जी 6.43-इंच फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा। स्क्रीन में 1080 x 2400 पिक्सेल का रिज़ॉल्यूशन होगा और यह स्टैंडर्ड 60Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें यह फ्रंट कैमरे के लिए ऊपरी बाएं कोने में एक वॉटरड्रॉप नॉच भी होगा।

Oppo Reno 8 Lite 5G एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC पर रन करेगा। यह 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। हालांकि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Oppo Reno 8 Lite 5G की बैटरी

बैटरी की बात करें, तो डिवाइस में 4500mAh की बैटरी मिलने वाली है। रेनो 8 लाइट आउट ऑफ द बॉक्स 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और यह Android 12 पर रन करेगा।

Oppo Reno 8 Lite 5G का कैमरा

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो ओप्पो रेनो 8 लाइट 5जी में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 64MP का मुख्य कैमरा सेंसर मिल सकता है। इसमें डेप्थ मैपिंग और मैक्रो शूटिंग के लिए दो 2MP का सेंसर भी मिलेगा। जबकि सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। हालांकि लीक की मानें तो इसमें अल्ट्रावाइड सेंसर नहीं मिलेगा।

Oppo Reno 8 Lite 5G की कीमत

अब रही बात कीमत की, तो टिपस्टर का कहना है कि इस स्मार्टफोन को यूरोप में 305 यूरो (करीब 25,500 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

हालांकि भारत में Oppo Reno 8 Lite 5G स्मार्टफोन को कब लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में कोई खबर नहीं है और न ही कीमत की जानकारी सामने आई है। लेटेस्ट खबरें पाने के लिए Gizbot हिंदी से जुड़े रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Reno 8 Lite 5G price and Specifications Leaked Before The Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X