Home
Mobile

आईक्यूओओ-3 स्‍मार्टफोन की कीमत में 4 हजार रु की कटौती

स्‍मार्टफोन कंपनी आईक्यूओओ ने भारत में अपने 5-जी स्‍मार्टफोन आईक्यूओओ-3 की कीमत में पहली कटौती की है। यह स्मार्टफोन अब 4,000 रुपये की छूट के बाद 34,990 रुपये (बेस मॉडल) में मिलेगा। इसे 3 अलग-अलग वैरियंट में खरीद सकते हैं ।

आईक्यूओओ-3 स्‍मार्टफोन की कीमत में 4 हजार रु की कटौती

इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटनरल स्टोरेज (4-जी), 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इंटनरल स्टोरेज (4-जी) और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इंटनरल स्टोरेज (5-जी) के साथ उपलब्ध है। इन स्मार्टफोन की कीमत जहां पहले क्रमश: 38,990 रुपये, 41,990 रुपये और 46,990 रुपये थी। वहीं अब छूट के बाद इनकी नई कीमत 34,990 रुपये, 37,990 रुपये और 44,990 रुपये है।

पढ़ें: यूट्यूब दिखाएगा 11 नए ओरिजिनल शो फ्री

इन स्मार्टफोन की नई कीमत भारतीय बाजार में फ्लिपकार्ट के साथ ही आईक्यूओओ डॉट कॉम पर लागू होगी और जैसे ही ई-कॉमर्स स्मार्टफोन की डिलीवरी शुरू कर देगी, इन फोन को नई कीमत पर खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि आईक्यूओओ-3 एंड्रॉएड-11 अपडेट के साथ नियमित सुरक्षा और ओटीए अपडेट (तीन वर्ष तक) की सुविधा के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

स्मार्टफोन 6.44-इंच सुपर एएमओ-एलईडी डिस्प्ले के साथ एचडीआर 10 प्लस मानक प्रमाणीकरण से लैस है, जो एचडीआर उच्च-गतिशील रेंज वीडियो कंटेट प्लेबैक का भी समर्थन करता है। कंपनी के अनुसार, डिवाइस में 180 हाट्र्ज सुपर टच रिस्पॉन्स रेट है, जो 120 हाट्र्ज मानक के साथ स्क्रीन टच स्कैन फ्रीक्वेंसी में 50 प्रतिशत तक सुधार कर सकता है।

डिवाइस नवीनतम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से संचालित है और इसमें क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो (20एक्स जूम), 13 मेगापिक्सल सुपर वाइड-एंगल कैमरा और दो मेगापिक्सल कैमरा है।

इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। डिवाइस में 4,440 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि नवीनतम 55 वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में महज 15 मिनट में 50 फीसदी तक बैटरी चार्ज करने की क्षमता भी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo 3 has received a price cut in India. The Vivo spin-off brand launched the iQoo 3 as its first phone in India and the phone will now retail starting at Rs. 34,990.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X