Home
Mobile

6000mAh बैटरी वाला Realme 14T फोन भारत में लॉन्च; चेक करें प्राइस और फीचर्स

Realme 14T Launched: जानी-मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 14T को लॉन्च कर दिया है। इसे भारत में T-सीरीज के तहत पेश किया गया है। इसमें वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP69 रेटिंग और सेगमेंट का सबसे ब्राइट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

इसके अलावा फोन में 50MP AI कैमरा, 6000mAh की बैटरी और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ कई खास फीचर्स भी दिए गए हैं। यहां हम इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस के बारे में जानेंगे।

6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Realme का सस्ता फोन

Realme 14T की भारत में कीमत

Realme 14T को 3 कलर ऑप्शन सर्फ ग्रीन, लाइटनिंग पर्पल और ऑब्सीडियन ब्लैक में पेश किया गया है।

कीमत की बात करें तो इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसके साथ ही कंपनी ने इस फोन पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया है।

आप इस फोन को अब Flipkart और Realme की वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं।

Realme 14T के फीचर्स

डिस्प्ले

Realme 14T में 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,400 x 1,080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1,200 निट्स हाई-ब्राइटनेस मोड, 111 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और TUV रीनलैंड लो-लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

प्रोसेसर

इस फोन को पावर देने के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट को जोड़ा गया है। इसमें ग्राफिक्स के लिए माली G57 MC2 GPU कार्ड भी है।

स्टोरेज

Realme 14T में आपको 8GB LPDDR4x रैम और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इसकी

स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

बता दें कि यह डिवाइस Android 15-आधारित Realme UI पर काम करता है।

कैमरा और बैटरी

कैमरे की बात करें तो Realme 14T में 50MP AI कैमरा और 2MP मोनोक्रोम लेंस मिलता है।

वहीं सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें आगे की तरफ 16MP लेंस है।

फोन में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी है।

अन्य फीचर्स

इस डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP66/IP68/IP69 रेटिंग, 300 प्रतिशत वॉल्यूम बूस्ट, OReality ऑडियो, VC वेपर कॉपर चैंबर, ग्राफीन फिल्म हीट सिंक और हाई-रेज ऑडियो की सुविधा मिलती है।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3 और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।

Realme 14T में क्या खास?

Realme 14T 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले है। इसमें सेगमेंट में सबसे ज्यादा 6,000mAh की बैटरी + 45W फ़ास्ट चार्जिंग कॉम्बिनेशन भी है।

इस बड़ी बैटरी के बावजूद, इसकी मोटाई सिर्फ़ 7.97 mm है। फ़ोन में सैटिन से प्रेरित लग्जरी डिजाइन भी दिया गया है।

इस फोन की तुलना Vivo T4x, Infinix Note 50s और OPPO K13 से की जा रही है। ऐसे में अगर आप इस फोन के लिए कोई ऑप्शन खोज रहे हैं तो इन डिवाइस के बारे में सोच सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 14T launch india 6000mah battery specification features price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X