Realme GT 7 Pro चीन में हुआ लॉन्च; मिलेंगे 1TB स्टोरेज और 7200mAh की बैटरी जैसे फीचर्स
Realme GT 7 Pro Launch: जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए वादे के मुताबिक नया Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 1.3mm अल्ट्रा-नैरो फ्रेम, BOE Q10 ल्यूमिनस मटेरियल, 6500nit लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ 6.8-इंच 1.5K 144Hz OLED स्क्रीन दी गई है।
यह फोन 13 लोकप्रिय मोबाइल गेम्स के लिए नेटिव 144 फ्रेम मोड और 1.5K+144 फ्रेम सुपर-रिजॉल्यूशन और सुपर-फ्रेम कंसीलरेंसी को सपोर्ट करता है। फोन में स्काईकॉम कम्युनिकेशन सिस्टम 2.0, पहला ई-स्पोर्ट्स नेटवर्क चिप और AI सिग्नल ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी है। आइए इस फोन के बारे में जानते हैं।

क्यों खास है ये फोन?
Realme का ये डिवाइस गेमिंग के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें ग्रैफेन आइस-सेंसिंग डबल-लेयर कूलिंग है, जिसमें 7700mm² शामिल है, जो इंडस्ट्री में सबसे बड़ा सिंगल VC है। कंपनी का कहना है कि इसमें थर्मल कंडक्टिविटी साधारण ग्लास बॉडी से 6 गुना ज़्यादा है।
इसमें 50MP मुख्य + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है।
इसके अलावा GT7 में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh की टाइटन बैटरी है, जो 19 मिनट में फ़ोन को 50% तक चार्ज कर सकती है।
realme GT7 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
- 6.78-इंच OLED डिस्प्ले
- (2800×1280 पिक्सल रेजॉल्यूशन
- 144Hz रिफ्रेश रेट
- 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस
- 2600Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट
- 100% DCI-P3 कलर गैमट
- 4608Hz हाई-फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग
- फुल-ब्राइटनेस DC डिमिंग
प्रोसेसर
- ऑक्टा-कोर डाइमेंशन 9400+ 3nm प्रोसेसर
- Immortalis-G925 GPU
- 12GB / 16GB LPDDR5X RAM
- 256GB/512GB/1TB (UFS 4.0) स्टोरेज
- Android 15 बेस्ड realme UI 6.0
- डुअल सिम
कैमरा
- 50MP Sony IMX896 सेंसर
- 8MP OMNIVISION OV08D10 अल्ट्रा-वाइड सेंसर
- 4K 60 fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग
- 16MP सोनी IMX480 सेंसर फ्रंट-फेसिंग कैमरा
बैटरी
- 100W फास्ट चार्जिंग
- 7200mAh की बैटरी
अन्य फीचर्स
- इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर
- इन्फ्रारेड सेंसर
- IP68+IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस
- USB टाइप-सी ऑडियो
- स्टीरियो स्पीकर
realme GT7 की कीमत
realme GT7 को तीन कलर ऑप्शन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक में पेश किया गया है।
कीमत की बात करें तो इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2599 युआन यानी लगभग 30,375 रुपये, 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2899 युआन यानी 33,875 रुपये, 12GB+512GB मॉडल की कीमत 2999 युआन यानी 35,045 रुपये तय की गई है।
इसके अलावा ये डिवाइस दो अन्य ऑप्शन में भी आता है। इसके 16GB+512GB की कीमत 3299 युआन यानी 38,550 रुपये और 16GB+1TB मॉडल की कीमत 3799 युआन यानी 44,390 रुपये है।
यह अब ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध है और 29 अप्रैल से चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








