Home
Mobile

MediaTek Dimensity 7300 के साथ Realme Narzo 70 Turbo लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता

Realme ने भारत में चुपके से अपने Realme Narzo 70 Turbo नाम से एक लेटेस्ट स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने इस फोन पर घोषणा की है कि दीवाली सेल के तहत ये लेटेस्ट फोन 2000 रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ मिलेगा।

इस फोन को कंपनी ने ढेरों गेमिंग फीचर्स के साथ मार्केट में एंट्री दी है। यानी की गेम के शौकीनों के लिए ये फोन बेहतर विकल्प के रूप में उभर कर सामने आ सकता है। चलिए इस फोन की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।

भारत में Realme Narzo 70 Turbo लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता

Realme Narzo 70 Turbo की कीमत

Realme ने Realme Narzo 70 Turbo को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसके 6GB+128GB की कीमत 16,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये और इसके टॉप मॉडल 12GB+256GB की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है।

Realme Narzo 70 Turbo के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: इसमें 6.67 इंच की Samsung E4 OLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 92.65% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 6,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो और 16.7 मिलियन कलर के साथ आता है। स्क्रीन में 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ 106% NTSC कलर गैमट, 600 निट्स एवरेज, 1200 निट्स तक हाई ब्राइटनेस और AG DT Star 2 ग्लास प्रोटेक्शन शामिल है।Apple Event 2024 Live Updates In Hindi: आईफोन 16 सीरीज, एप्पल वॉच 10 सीरीज, एयरपॉड्स 4 कीमत

Apple Event 2024 Live Updates In Hindi: आईफोन 16 सीरीज, एप्पल वॉच 10 सीरीज, एयरपॉड्स 4 कीमत

प्रोसेसर: Realme Narzo 70 Turbo स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 एनर्जी 5G 4nm प्रोसेस, ऑक्टो-कोर, 2.5GHz तक की स्पीड के साथ पावर्ड है और एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर रन करता है। इसमें स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग सिस्टम शामिल है। कंपनी का दावा है कि Realme Narzo 70 Turbo को AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 750,000 मिलेगा। साथ ही यह फोन बेहतरीन गेमिंग फीचर्स से लैस होगा और कई गेम्स में 90FPS परफॉर्मेंस देगा।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा F1.8 अपर्चर के साथ मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी: इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 45 वॉट की बैटरी दी गई है।

कलर ऑप्शन: इस फोन को आप 3 कलरऑप्शन Turbo Yellow, Turbe Green और Turbo Purple में खरीद सकते हैं।

अन्य फीचर्स: अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, वाटर और मिल्क प्रोटेक्शन IP65 रेटिंग, रेन वाटर टच फीचर, डुउल स्टीरियो, स्पीकर, एयर और जेस्चर, फ्लैश कैप्सूल, रीडिंग मोड और कई अन्य कई सुविधाओं से लैस है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme has secretly introduced its latest smartphone named Realme Narzo 70 Turbo in India. The company has announced on this phone that under the Diwali sale, this latest phone will be available with a coupon discount of Rs 2000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X