Home
Mobile

Realme P1 Speed और P2 Pro: कौन सा स्मार्टफोन है, आपके लिए बेहतर ऑप्शन, यहां जानें

Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने दो नए मिड-रेंज स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। जिन्हें Realme P1 Speed ​​5G और Realme P2 Pro 5G के नाम से उपलब्ध कराया है।

ये लेटेस्ट फोन्स हाई परफॉरमेंस, स्लीक डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स से लैस हैं। ऐसे में बहुत ग्राहकों को Realme P1 Speed ​​और Realme P2 Pro को लेकर कंफ्यूजन है कि, किसे खरीदना उन्के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

 Realme P1 Speed और P2 Pro: कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेस्ट

अगर आप भी उन्ही में से एक है, तो ये खबर आपके लिए है, आज हम इस आर्टिकल में दोनों फोन के बीच मिलने वाले अंतर से लेकर कीमत तक की डिटेल्स बताने जा रहे हैं।

डिजाइन- दोनों ही फोन्स पतले और हल्के होने के लिए डिजाइन किए गए हैं। Realme P1 Speed ​​में विक्ट्री स्पीड डिजाइन है, जो एक स्लीक, मिनिमलिस्ट लुक ऑफर है। जबकि, P2 Pro में घुमावदार किनारे अल्ट्रा-संकीर्ण बेजेल्स के साथ एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं, जो इसे P1 Speed ​​के फ्लैट डिजाइन की तुलना में अधिक प्रीमियम फील देता है।

डिस्प्ले- Realme P1 Speed ​​और P2 Pro दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ हाई-क्वालिटी AMOLED डिस्प्ले है, जो बेहतर गेमिंग के साथ स्मूथ विजुअल का वादा करता है। डिस्प्ले साइज की बात करें तो P1 Speed में ​​6.67-इंच फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, तो वहीं P2 Pro में 6.7-इंच फुल HD+ कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है।

प्रदर्शन - Realme P1 Speed स्मार्टफोन ​​मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 एनर्जी SoC द्वारा संचालित है। जो कैज़ुअल से लेकर हैवी गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। जबकि, P2 Pro स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर से लैस है, जो अपने संतुलित प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।

सॉफ्टवेयर - दोनों स्मार्टफोन Realme UI 5.0 के साथ Android 14 पर संचालित होते हैं। Realme ने P2 Pro के लिए कम से कम दो Android OS अपडेट और तीन साल के सुरक्षा पैच देने का वादा करता है, जो इसे P1 Speed ​​की तुलना में अधिक भविष्य-प्रूफ ऑप्शन बनाता है।

कैमरा- Realme P1 Speed ​​में AI फीचर्स के साथ 50MP का मेन कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा है। इसके साथ ही इसमें 16MP के फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि, P2 Pro में OIS के साथ 50MP Sony LYT-600 सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो कम रोशनी में भी बेहतर फोटो लेने में सक्षम है।

आपको बता दें, Realme ने P2 Pro में AI अल्ट्रा क्लैरिटी और AI स्मार्ट रिमूवल जैसे कई AI-पावर्ड फीचर्स भी शामिल किए हैं, जो इमेज रेजोल्यूशन और क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में यह उनके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो मोबाइल से फोटोग्राफी करना ज्यादा पसंद करते हैं।

बैटरी- Realme P1 Speed ​​में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी है। जबकि, P2 Pro में थोड़ी बड़ी 5200mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ आता है।

कीमत- Realme ने P1 Speed ​​को अधिक किफायती ऑप्शन के तौर पर पेश किया है, इसके 8GB/128GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है, हालांकि,छूट के साथ आप इसे मात्र 15,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

जबकि, इसके 12GB/ 256GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है, जो ऑफर के साथ 18,999 रुपये में मिलेगा। वहीं Realme P2 Pro के 8GB/128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये , 12GB/ 256GB की कीमत 24,999 रुपये और 12GB/512GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme P1 Speed ​​and P2 Pro: Know which smartphone is a better option for you, know here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X