80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भारतीय मार्केट में Realme P2 Pro 5G की दस्तक, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Realme ने Realme Narzo 70 Turbo के बाद अपना एक और नया फोन Realme P2 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने GT मोड गेमिंग एक्सपीरियंस, IP65 रेटिंग और 80 वॉट का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
Realme P2 Pro 5G को आप 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। चलिए इस फोन की कीमत, ऑफर्स, पहली सेल और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Realme P2 Pro 5G की कीमत
8GB+128GB = 21,999 रुपये
ऑफर प्राइज = 19,999 रुपये
12GB+256GB = 24,999रुपये
ऑफर प्राइज = 21,999 रुपये
12GB+512GB = 27,999 रुपये
ऑफर प्राइज = 24,999रुपये
Realme P2 Pro 5G की कीमत 8GB+128GB स्टोरेज के लिए 21,999 रुपये, 12GB+256GB स्टोरेज के लिए 24,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज के लिए 27,999 रुपये है। इस फोन पर कंपनी डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। आप इस फोन की खरीद पर सीधे 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
इस फोन की पहली सेल 17 सितंबर 2024 से शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच Flipkart, Realme Website और Realme ऐप पर शुरू होगी।
Realme P2 Pro 5G के फीचर्स
डिस्प्ले: Realme P2 Pro में 6.7 इंच की FHD+ कर्व्ड Samsung OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज, 2412x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 100% P3 कलर गैमट, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, Pro-XDR, AI प्रोटेक्शन का सपोर्ट शामिल है। साथ ही इसमें आपको 2160 PWM डिमिंग और 120 निट्स ब्राइटनेस मोड भी मिल रहा है।
प्रोसेसर: Realme P2 Pro 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 710 GPU दिया है।
स्टोरेज: इस फोन को कंपनी ने 3 स्टोरेज वेरिएंट 8GB+128GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB में लॉन्च किया है। इसमें LPDDR4x RAM और UFS 3.1 भी शामिल है।
कैमरा: कैमरा की बात करें तो Realme P2 Pro में 50MP LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी शूटर मिल रहा है।
बैटरी: पावर देने के लिए Realme P2 Pro 5G फोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में आपको 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.2, Wi-Fi 6, GPS और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा।
अन्य सुविधाएं: फोन में सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 4500mm2 टेम्पर्ड VC+ 9943mm2 ग्रेफ्राइट 3D VC कूलिंग सिस्टम, गेमिंग के लिए GT मोड और स्विस SGS प्रीमियम परफॉर्मेंस 5 स्टार ड्रॉप रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन से लैस है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP65 रेटिंग मिली है।


Click it and Unblock the Notifications







