Redmi K Series की भारत में होने जा रही है वापसी, जल्द लॉन्च होगा Redmi K50i
Redmi आधिकारिक तौर पर भारत में जल्द ही एक नया Redmi K Series फोन लाने की पूरी तैयारी में है और वापसी करने जा रहा है। कंपनी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत में Redmi K सीरीज के लॉन्च को लेकर टीज़ करना शुरू किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि चीनी स्मार्टफोन कंपनी रेडमी ने Redmi K30 Pro के लॉन्च के बाद भारत में कोई भी Redmi K Series में नया स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है, लेकिन अब आधिकारिक रूप से वापसी करने जा रहा है। आइये नजर डालते हैं इस खबर पर।

रेडमी जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी Redmi K Series में नया स्मार्टफोन
जैसा कि आपको बता दें कि Redmi K30 Pro के बाद, कंपनी ने भारत में K सीरीज के तहत कोई भी डिवाइस लॉन्च नहीं किया था। लेकिन अब Twitter पर K सीरीज के वापसी को लेकर ट्वीट किया जिससे यही साबित होता है कि भारत में रेडमी अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है और रिपोर्ट्स से यह पता चलता है कि वो कंपनी Redmi K50 के तहत भारत में Redmi K सीरीज वापसी होगी।
K50 सीरीज को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। लाइनअप में दो स्मार्टफोन Redmi K50 और Redmi K50 Pro शामिल हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेडमी Redmi K50i 5G को लॉन्च करेगी, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है कि वो कौनसा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

Redmi K50i 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi K50i 5G में 6.6-इंच IPS LCD FHD+ 144Hz डिस्प्ले मिल सकता है। यह MIUI 13-आधारित Android 12 OS पर रन करेगा। हैंडसेट डाइमेंशन 8100 चिपसेट द्वारा संचालित है और यह दो ऑप्शन में आएगा: 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज।
इसमें 5080mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि अगर कैमरा की बात करें, तो फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा + 8-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) + 2-मेगापिक्सल (मैक्रो) ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








