Home
Mobile

स्टाइल ऐसा कि दिल आ जाए, परफॉर्मेंस ऐसा कि दिमाग हिल जाए! क्या ये फोन मिड-रेंज का 'बाजीगर' है?

Samsung Galaxy A56 Review: Samsung ने कुछ दिन पहले ग्लोबल मार्केट में Galaxy A56 और Galaxy A36 लॉन्च किए हैं। दोनों स्मार्टफोन कई अपग्रेड फीचर्स से लैस हैं। लेटेस्ट सीरीज को 'Awesome Intelligence' टैगलाइन के साथ लाया गया है। सीरीज का टॉप-एंड-वेरिएंट यानी Galaxy A56 पिछले A55 की तुलना में कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आता है।

खासकर AI और डिजाइन के लिहाज से। गैलेक्सी ए56 का कैमरा, चिपसेट, बैटरी, चार्जिंग और एआई फीचर में अपग्रेड के साथ-साथ ज्यादा शानदार फिनिश A-लाइनअप के नए अंदाज को हाइलाइट करती है। बहरहाल, पिछले कुछ दिनों से हम इस फोन को यूज कर रहे हैं। इस दौरान एक्सपीरियंस कैसा रहा? परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप कैसा है। क्या फोन कीमत को जस्टिफाई कर पाता है। सब जानेंगे इस रिव्यू में।

सैमसंग गैलेक्सी A56 है स्टाइल और परफॉर्मेंस का 'बाजीगर'!

डिजाइन और डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी A56 है स्टाइल और परफॉर्मेंस का 'बाजीगर'!

गैलेक्सी A56 का डिजाइन बदल गया है। फोन पिछले ए55 की तुलना में ज्यादा प्रीमियम लुक कैरी करता है। फोन अब थोड़ा स्लिम और बॉक्सी भी है। साइड में एल्युमीनियम फ्रेम की बदौलत फोन ज्यादा प्रीमियम लगता है। गैलेक्सी A56 के कैमरे एक सिंगल वर्टिकल ब्लॉक में रखे गए हैं। साइड में एलईडी फ्लैश है। पिछले साल की गैलेक्सी A-सीरीज में दिया गया 'की आइलैंड' अभी भी बरकरार है। एक चीज और है जिस पर सैमसंग ने काम किया है। वह है इसकी थिकनेस। फोन थोड़ा पतला हो गया है।

अच्छी बात यह है कि सैमसंग का फोन IP67 की रेटिंग और गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ से लैस है, जो ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से अच्छी चीज है। हमने नोटिस किया कि जब फोन को फ्लैट जगह पर रखेंगे तो फोन हल्का सा टैप करने पर भी हिलने लगता है। क्योंकि इसमें फ्लॉटिंग कैमरा डिजाइन है। वैसे ओवरऑल फोन का डिजाइन देखने में अच्छा लगता है।

बात डिस्प्ले की करें तो, गैलेक्सी A56 में 6.7 इंच की FHD+ सुपर एमोलेड स्क्रीन मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन की डिस्प्ले अच्छी है। इसमें कोई दिक्कत नहीं हुई। धूप में भी फोन की स्क्रीन अच्छे से विजिबल होती है।

सैमसंग गैलेक्सी A56 है स्टाइल और परफॉर्मेंस का 'बाजीगर'!

परफॉर्मेंस

गैलेक्सी A56 में Exynos 1580 प्रोसेसर लगा है, इसका अंतूतू स्कोर 9 लाख के आसपास आता है, जो अच्छा है। हैवी टास्किंग के वक्त कोई परेशानी नहीं आती। बैकग्राउंड में कई ऐप एक साथ काम कर रहे हों, तब भी फोन का परफॉर्मेंस एकदम स्मूथ रहता है। हम पिछले कई दिनों से फोन को यूज कर रहे हैं। फोन ने परफॉर्मेंस के मामले में अच्छा काम किया है। Exynos 1580 चिपसेट की बदौलत फोन गेमिंग में अच्छा साथ देता है। हालांकि, अगर आप टॉप लेवल गेमिंग करते हैं और फोन लेते वक्त पहला नंबर गेमिंग ही है, तो आपको कुछ और ऑप्शन की तरफ भी सेगमेंट में देखना चाहिए। क्योंकि गेमिंग के लिहाज से इस रेंज में और बेहतर प्रोसेसर के साथ फोन अवेलेबल हैं।

सैमसंग गैलेक्सी A56 है स्टाइल और परफॉर्मेंस का 'बाजीगर'!

ओएस और एआई

स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड OneUI 7.0 पर रन करता है। कंपनी ने 6 साल के सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा भी किया है, तो कोई परेशानी वाली बात नहीं है। सबसे ज्यादा हाइलाइट करने वाली चीज फोन के AI फीचर्स हैं। AI का दायरा भले ही लिमिटेड है, लेकिन जितना भी है मजेदार है। इस मामले में फोन सेगमेंट में कुछ तो अलग कर रहा है। इसमें सर्किल टू सर्च, ऑब्जेक्ट इरेजर, बेस्ट फेस, एडिट सजेशन, रियर अलाउंड, माई फिल्टर और ऑटो ट्रिम जैसे फीचर्स हैं, जो सिर्फ कंपनी फ्लैगशिप सीरीज में ही ऑफर करती है।

कैमरा

सैमसंग ने गैलेक्सी A56 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। मैक्रो कैमरा कुछ हद तक गैरजरूरी सा लगता है, लेकिन प्राइमरी सेंसर अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतरीन काम करता है। दिन के उजाले में गैलेक्सी A56 से फोटोग्राफी करने पर अच्छे कलर-टोन वाली इमेज मिलती हैं। HDR परफॉरमेंस अच्छी है। लो-लाइट कंडीशन में फोन अच्छी इमेज कैप्चर कर लेता है। अल्ट्रावाइड कैमरा भी ठीक-ठाक काम कर लेता है। डायनेमिक रेंज और कलर एक्यूरेसी ठीक है लेकिन और अच्छी हो जाती है, तो मजा ही आ जाता। सेल्फी कैमरा कैजुअल कंटेंट क्रिएटर या व्लॉगर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसके नेचुरल टोन पसंद आ सकते हैं। कैमरा 30fps पर 4K रिकॉर्डिंग कर लेता है।

कैमरा सैंपल्स

Galaxy A56


बैटरी और चार्जिंग

गैलेक्सी A56 की बैटरी लाइफ अच्छी है, इसकी 5,000mAh की बैटरी नॉर्मल यूजेस एक बार की चार्जिंग में दिनभर आपका साथ निभा देगी। इसको 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला हुआ है, लेकिन ध्यान दें चार्जर बॉक्स में नहीं मिलता। इसके लिए आपको अलग से जेब ढ़ीली करनी पडे़गी। 41,999 रुपये 8GB+128 वेरिएंट के लिए देने के बाद भी अगर चार्जर के लिए अलग से पैसा देना पड़ रहा है, जो थोड़ा अखर रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी A56 है स्टाइल और परफॉर्मेंस का 'बाजीगर'!
सैमसंग गैलेक्सी A56 है स्टाइल और परफॉर्मेंस का 'बाजीगर'!

सैमसंग गैलेक्सी A56: बॉटम लाइन

सैमसंग गैलेक्सी A56 मिड-रेंज में एक शानदार पेशकश है। मल्टीमीडिया, परफॉर्मेंस और 6 साल के ओएस अपडेट यूजर्स को पसंद आ सकते हैं। साथ में एआई का मजा भी है। फोन परफॉर्मेंस का पावरहाउस भले ही नहीं है, लेकिन इस रेंज में अच्छा है। ओवरऑल, बॉटम लाइन यही है कि अगर आप सैमसंग के ईकोसिस्टम पर भरोसा करते हैं और इसी कंपनी का फोन चाहिए, तो इसे बिल्कुल इसे खरीद सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी A56 क्विक स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ के साथ 6.7 इंच का sAMOLED डिस्प्ले है।
प्रोसेसर- स्मार्टफोन में Exynos 1580 चिपसेट है।
सॉफ्टवेयर- Android 15-बेस्ड One UI 7, 6 साल के सिक्योरिटी और ओएस अपडेट के साथ।
कैमरे- गैलेक्सी A56 में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो यूनिट है। इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी- नए सैमसंग फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

प्राइस और वेरिएंट

  • 8GB+128GB- 41,999 रुपये
  • 8GB+256GB- 44,999 रुपये
  • 12GB+256GB- 47,999 रुपये

More from GizBot

Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X