Home
Mobile

सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट लॉन्च, कम कीमत और फीचर्स खास

By Agrahi

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो और गैलेक्सी जे7 मैक्स के बाद गैलेक्सी जे7 सीरीज में कंपनी ने नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस फोन की कीमत भारत में 11,490 रुपए रखी गई है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो और गैलेक्सी जे7 मैक्स को भी कंपनी इसी महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट लॉन्च, कम कीमत और फीचर्स खास

गैलेक्सी जे7 सीरीज में सैमसंग का लेटेस्ट गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट सबसे किफायती फोन है जो एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन दो कलर वैरिएंट में आता है जिसमें ब्लैक और गोल्ड कलर शामिल हैं। इस फोन को कंपनी ने फिलहाल केवल सैमसंग के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध कराया है।

सुपर AMOLED डिस्प्ले

सुपर AMOLED डिस्प्ले

सैमसंग का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट 5.5 इंच की सपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, यह एचडी डिस्प्ले है। इसका रेसोल्यूशन डिस्प्ले 720*1280 पिक्सल है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट, जे7 सीरीज में सबसे कम कीमत का एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले फोन है।

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

गैलेक्सी नेक्स्ट जे7 नेक्स्ट में 1.6GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। इस फोन की रैम 2जीबी की है। इस फोन में इंटरनल मैमोरी 16जीबी तक की है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

एंड्रायड नॉगट

एंड्रायड नॉगट

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट फोन एंड्रायड के लेटेस्ट वर्जन नॉगट ओएस पर काम करता है। यानी कि यूज़र्स को फोन में मिलेगा मल्टी विंडो, नोतोफिकेशन से डायरेक्ट रिप्लाई आदि का सपोर्ट।

कैमरा

कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फोन में ऑटोफोकस और एलईडी फ़्लैश भी दिया गया है। फोन के फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा एलईडी फ़्लैश के साथ है। यह फोन 1080पी रिकॉर्डिंग कर सकता है।

बैटरी और अन्य फीचर्स

बैटरी और अन्य फीचर्स

इस स्मार्टफोन की बैटरी 3000mAh बैटरी है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए माइक्रोयूएसबी, ब्लूटूथ, जीपीएस, GLONASS ऑप्शन दिए गए हैं। इस फोन में एक्सलेरोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung galaxy j7 nxt launched in India. It has AMOLED display and 2GB ram. Know more about the phone, price and specification, all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X