Home
Mobile

Samsung Galaxy Note 8 लॉन्च, कीमत, फीचर्स और खासियत

By Agrahi

सैमसंग ने अपने मच अवेटेड स्मार्टफोन Samsung Galaxy Note 8 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन कंपनी के गैलेक्सी नोट 7 का सक्सेसर है और इसे न्यू यॉर्क में आयोजित अनपैक्ड 2017 इवेंट के दौरान पेश किया गया है।

Samsung Galaxy Note 8 लॉन्च, कीमत, फीचर्स और खासियत

इस फोन के लॉन्च से पहले तक कई रुमर और लीक फोन के बारे में देखने को मिले हैं, जिनमें फोन से काफी उम्मीदें जताई गई थीं और थोड़ा बहुत आईडिया भी लग गया था कि फोन में क्या कुछ हो सकता है। अब इसके लॉन्च के साथ ही इन सभी रुमर पर भी विराम लग चुका है।

हालांकि स्मार्टफोन उमीदों पर कितना खरा उतरा है यह तो बाद में ही पता चलेगा, लेकिन इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन देख कर इतना तो कहा जा सकता है कि यह इस साल के सबसे दमदार स्मार्टफोन की लिस्ट में है शामिल है।

डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिज़ाइन और डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में बेज़ल लेस डिस्प्ले दी गई है, जो कि कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में गैलेक्सी एस8 और एस8+ में भी देखने को मिली है।

कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को पूरी तरह से रीडिज़ाइन किया है, इस फोन में सैमसंग ने होम बटन को एज-टू-एज स्क्रीन के अंदर दिया है, यानी कि जब तक आपको जरुरत न हो तब तक होम बटन छुपा रहेगा। इस फोन में यूज़र को एक बेहतर और बड़ा व्यू एंगल मिलता है। इस फोन की खासियत इसकी इनफिनिटी डिस्प्ले है, जो यूज़र को स्मूथ एक्सपीरियंस देती है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन 6.3 इंच की QHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसके साथ ही यह फोन एक S-Pen के साथ आएगा।

फोन का हार्डवेयर

फोन का हार्डवेयर

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में ऑक्टा कोर 2.3GHz क्वाड + 1.7GHz क्वाड, 64 बिट 10nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन का चिपसेट क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 एसओसी या एक्सीनॉस 8895 एसओसी होगा। सैमसंग के अनुसार यह स्मार्टफोन मार्केट के अनुसार दो टाइप के चिपसेट में पेश किया जाएगा।

इस डिवाइस में 6जीबी रैम और 64जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

 

कैमरा

कैमरा

सैमसंग का स्मार्टफोन डूअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस फोन में 12एमपी के दो सेंसर बैक में दिए गए हैं। फोन का प्राइमरी कैमरा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है, जो डूअल फोटोडायोड सपोर्ट करता है। जबकि सेकेंडरी कैमरा टेलीफ़ोटो लेंस के साथ आता है। इसका कैमरा डूअल OIS सपोर्ट करता है, जिसमें F1.7 अपर्चर, लाइव फोकस, प्रो मोड, पैनोरमा, स्लो मोशन, फ़ूड मोड जैसे फीचर भी हैं।

इसके फ्रंट में 8एमपी एएफ कैमरा है, यह F1.7 अपर्चर और वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा। इसका कैमरा 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन में कैमरा के लिए क्विक लॉन्च और डूअल कैप्चर फीचर भी पेश किया है।

बैटरी

बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 3300mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी की मानें तो यह 44 घंटों तक का MP3 प्लेबैक (AOD on), 67 घंटे तक का MP3 प्लेबैक (AOD OFF), वीडियो प्लेबैक 16 घंटे तक तक, टॉकटाइम 20 घंटे तक का, इंटरनेट यूज़ (वाईफाई में) 14 घंटे तक और इंटरनेट यूज़ 3जी में 11 घंटे तक जबकि 4जी में 12 घंटे तक का बैकअप मिलेगा।

कनेक्टिविटी और सेंसर्स

कनेक्टिविटी और सेंसर्स

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में डूअल सिम सपोर्ट है। इस हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, WiFi 802, ब्लूटूथ v5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो पोर्ट, NFC और GPS दिया है।

कीमत और सेल

कीमत और सेल

सैमसंग ने इस इवेंट में अपने स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 की कीमत नहीं बताई है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी IFA 2017 में इस फोन के बारे में और जानकारी देगी, जो कि बर्लिन में हो रहा है। हालाँकि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के लिए कुछ ही दिनों में प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे।

यह स्मार्टफोन मिडनाईट ब्लैक, आर्क्टिक सिल्वर, आर्किड ग्रे और डीप सी ब्लू कलर वैरिएंट में मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Note 8 launched: Features, specifications, availability and more. Read more detail about samsung galaxy note 8, price, all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X