Android O vs iOS 11: कौन है बेस्ट, क्या है सेम और क्या है अलग?
गूगल ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड ओ यानी Android 8 Oreo को लॉन्च कर दिया है। यह लेटेस्ट एंड्रायड ओएस है जो कि कई नए और खास फीचर्स के साथ आता है। इनमें से कुछ सिस्टम लेवल के है साथ ही इसमेंं बूट स्पीड कुछऔर फास्ट कर दिया गया है। नए ओएस से स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को भी इंप्रूव किया गया है।

गूगल एंड्रायड ओ के कई ऐसे फीचर्स हैं जो iOS मिलते हैं। गूगल ने अपने इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में iOS जैसे कई फीचर्स का इस्तेमाल किया है, जिससे अपने यूज़र्स को बेहतर से बेहतर सुविधा दे पाए।
ओरियो में एंड्रायड को सफल और खास बनाने के लिए जहां कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं वहीं आइओएस से मिलते जुलते फीचर्स भी आपको मिल जाएंगे।
नोटिफिकेशन
अपने नोटिफिकेशन फीचर को बेहतर करते हुए गूगल ने एंड्रायड में इस बार कुछ अलग दिया है। iOS से भी एक कदम आगे निकलते हुए नोटिफिकेशन फीचर में सुधार किया गया है। एंड्रायड ओरियो में एप आइकॉन के ऊपर राईट साइड में एक डॉट दिया होगा, जो कि नोटिफिकेशन को रिप्रेजेंट करेगा। हालांकि iOS में यह काफी पहले से है।
नए इमोजी
Android O और iOS 11 दोनों में ही यूज़र्स को नए इमोजी मिलेंगे। इमोजी के बढ़ते चलन पर दोनों ही ओएस में काफी ध्यान दिया गया है, आने वाले समय में इमोजी आज से कई गुना ज्यादा फेमस होंगे। गूगल ने अपने एंड्रायड ओ के लिए इमोजी को पूरी तरह रीडिजाइन किया गया है। अब उन गोल चेहरे वाले इमोजी का जमाना गया। iOS 11 में भी कई इमोजी पर काफी काम किया गया है।
कॉपी पेस्ट हुआ स्मार्ट
गूगल ने अपने यूज़र्स के इंटरेक्शन को बेहतर करने के लिए कॉपी पेस्ट फंक्शन को भी iOS से काफी मिलता है जिससे अब एंड्रायड यूज़र्स आसानी से इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। एंड्रायड ओ में अब यह यूज़र्स के बेहद आसान हो जाएगा, जबकि पहले छोटी स्क्रीन पर काफी मुश्किल होती थी।
पिक्चर इन पिक्चर
Android O 8.0 में गूगल ने नया फीचर ऐड किया है जो कि है पिक्चर इन पिक्चर, यह फीचर ऐपल ने अपने iOS 9 में आईपैड पर दिया था। हालांकि एंड्रायड फोन पर PiP पर भी एक्शन ले सकते हैं, जो कि iOS में नहीं मिलता है। पिक्चर इन पिक्चर फीचर की मदद से आप फोन में मल्टीटास्किंग कर सकते हैं।
बैटरी लाइफ शानदार
Android O को सबसे ज्यादा जो पसंद किया जाएगा, वो है इसके परफॉरमेंस की वजह से जो कि एंड्रायड फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा देगी। इसका बूस्ट अप टाइम काफी तेज से है, इसमें मौजूद सॉफ्टवेयर बैटरी क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







