Home
Mobile

सैमसंग गैलेक्‍सी एस फुल टचस्‍क्रीन 3जी स्‍मार्टफोन

सैमसंग गैलेक्‍सी एस फुल टचस्‍क्रीन 3जी स्‍मार्टफोन

सैमसंग दुनिया की उन स्‍मार्टफोन कंपनियों में से एक है जिसने कम समय में बाजार में तेजी से अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाई है। अगर शुरुआती फोन की बात करें तो कुछ समय पहले सैमसंग ने दुनिया का पहला एमोल्‍ड डिस्‍पले फोन गैलेक्‍सी एस लांच किया था। भारतीय बाजार में आज भी सैमसंग के गैलेक्‍सी एस स्‍मार्टफोन की मांग बनी हुई है। इसका कारण है इसमें दिये गए एडवांस फीचर जैसे फोन में 3जी के साथ 1 गीगाहर्ट का प्रोसेसर दिया गया है।

लुक और फीचर   

देखने में गैलेक्‍सी एस आकर्षक लगता है, वहीं दूसरी और फोन में 4.0 इंच की एमोल्‍ड स्‍क्रीन दी गई है जो यूजर को क्लियर व्‍यू प्रोवाइड करती है। फोन के किनारे कर्व शेप में दिए गए हैं। फोन को कैरी करना आसान है क्‍योंकि साइज के हिसाब से फोन का भार काफी कम है।

सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर

सैमसंग गलैक्‍सी एस 3जी में 1गीगाहर्ट का अल्‍ट्राफास्‍ट प्रोसेसर लगा हुआ है जिसकी वजह से लैपटॉप में फास्‍ट इंटरनेट स्‍पीड मिलती है। एंड्रॉएड प्‍लेटफार्म होने की वजह से यूजर फोन में 150,000 से ज्‍यादा एंड्रॉएड एप्‍लीकेशन डाउनलोड कर सकता है। फोन में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है अगर फिर भी आपको फोन की मैमोरी कम लगती है तो माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड कर सकते हैं। गैलेक्‍सी एस में 5 मेगापिक्‍सल का बैक कैमरा दिया गया है।

कीमत- 18,500 रुपए

सैमसंग एस स्‍मार्टफोन में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • दुनिया का पहला एमोल्‍ड डिस्‍पले

  • 4.0 इंच एचवीजीए टीएफटी फुल टच स्‍कीन

  • एंड्रॉएड 2.1 एक्‍लेयर ओएस (2.3 वर्जन तक अपग्रेड करने की सुविधा)

  • फुल एचडी स्‍कीन

  • अल्‍ट्रा फास्‍ट 1गीगाहर्ट

  • पॉवरफुल 5 मेगापिक्‍सल कैमरा

  • वाईफाई, एचएसडीपीए 7.2

  • 150,000 से ज्‍यादा गूगल एंड्रॉएड एप्‍लीकेशन

  • पुश ईमेल, पुश एसएमएस

  • 16 जीबी इंटरनल मैमोरी

  • 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी सपोर्ट
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X