Home
Mobile

सैमसंग गैलेक्‍सी वाई प्रो एंड्रॉएड ड्युल सिम फोन

सैमसंग गैलेक्‍सी वाई प्रो एंड्रॉएड ड्युल सिम फोन

टच और टाइप यूजरों के लिए सैमसंग की गैलेक्‍सी सीरीज में एक शानदार ड्युल सिम फोन मौजूद है, गैलेक्‍सी वाई प्रो ड्योस, 3.2 मेगापिक्‍सल कैमरा से लैस फोन में फ्लैश की सुविधा नहीं दी गई है। मगर इसकी इमेज क्‍वलिटी काफी फाइन है।

कैमरा 320×240 पिक्‍सल सपोर्ट करता है जिसकी वजह से अच्‍छी वीडियो रिकार्डिंग की जा सकती है। लुक पर नजर डालें तो देखने में यह प्रोफेशनल फोन की तरह लगता है। आइए विस्‍तार पूर्वक जानते है सैमसंग गैलेक्‍सी वाई प्रो ड्योस में दिए गए फीचरों के बारे में

लुक और फीचर

गैलेक्‍सी वाई प्रो ड्योस में 2.6 इंच की स्‍क्रीन दी गई है जो थोड़ी छोटी है, हा फोन का पैड टाइपिंग के हिसाब से अच्‍छा है, की पैड बड़ा होने के कारण फास्‍ट मैसेज टाइप किया जा सकता है। इसके अलावा स्‍क्रीन में टच की सुविधा भी दी गई है जो अच्‍छा रिस्‍पांस करती है। साधारण बटन की जगह फोन में ऑप्‍शन, होम, बैक और सर्च के साथ ऑप्‍टिकल ट्रैक पैड दिया गया है। प्रो ड्योस में ड्युल स्‍टैंड बॉय की वजह से एक समय में एक ही सिम का प्रयोग किया जा सकता है, अगर आपको दूसरा सिम प्रयोग करता है तो पहले वाले सिम को ऑफ करना पड़ेगा इसके लिए एक डेडिकेटेड सिम चेंज बटन दी गई है।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

फोन में दिए गए पॉवर की बात करें तो प्रो वाई ड्योस में एंड्रॉएड 2.3 का जिंजरब्रेड वर्जन दिया गया है साथ में इसमें दिया गया एचएसडीपीए (HSDPA) सपोर्ट 7.2 एमबीपीएस की स्‍पीड प्रोवाइड करता है। इसके अलावा 2 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट सपोर्ट भी मौजूद है। फास्‍ट परफार्मेंस के लिए प्रोवाई ड्योस में 832 मेगाहर्ट का प्रोसेसर और 512 एमबी की रैम इनबिल्‍ड है जो बिना किसी रुकावट के स्‍मूद प्रोसेसिंग प्रोवाइड करता है।

मल्‍टीमीडिया फीचर

मल्‍टीमीडिया फीचरों पर नजर डालें तो प्रो ड्योस में 3.2 मेगापिक्‍सल कैमरा दिया गया है जो 320x240 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कैमरे में हाइट बैलेंस, इमेज एडजस्‍टमेंट और ऑटो इमेज सेंस के साथ-साथ स्‍माइट शॉट जैसे आकर्षक फीचर मौजूद है जो मल्‍टीमीडिया फोन की रेंज में इसे बेहतर फोन बनाते हैं। वीडियो वॉच करने के लिए प्रो में MP4/WMV/H.264 सपोर्ट वीडियो प्‍लेयर मौजूद है मगर इसमें दिया गया प्‍लेयर DivX और XviD फार्मेट सपोर्ट नही करता है। फोन में यूजर 10 इक्‍वलाइजर की मदद से अपनी पसंद का साउंड एडजस्‍ट कर सकता है। इसके अलावा 5.1 चैनल सपोर्ट की वजह से इसकी साउंड क्‍वालिटी भी लाजवाब है। यूजर चाहें तो एफएम रेडियो का मजा भी ले सकता है।

कीमत- 10,300 रुपए

खूबी

  • फुल क्‍वार्टी की पैड के साथ टच स्‍क्रीन की सुविधा

  • HSDPA के साथ वाईफाई सपोर्ट

  • ड्युल जीएसएम सिम सपोर्ट
कमी
  • कैमरा में फ्लैश नहीं दिया गया है

  • एक साथ दो सिम काम नहीं करते

  • स्‍क्रीन साइट छोटा है
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X