देखें तस्वीरें: सैमसंग एस3 जल्द आ रहा है 4 नए रंगो में
सैमसंग गैलेक्सी एस3 की सक्सेसफुल लांचिंग के बाद कंपनी अब इसे 4 नए रंगो के साथ बाजार में पेश करने वाली है। जल्द आपको सैमसंग गैलेक्सी एस3 ब्राउन, रेड, ब्लैक और टाइटेनियम रंगो में मिलेगा। "डिजाइन फॉर ह्यूमन एंड इंस्पायर बाय नेचर" स्लोगन के साथ लांच किए गए सैमसंग गैलेक्सी को पूरे विश्व में काफी पसंद किया गया साथ इसने सबसे ज्यादा प्री बुकिंग का नया रिकार्ड भी बनाया।
पढ़ें: देखें तस्वीरें: सैमसंग बाजार में उतारेगा फोल्डेबल स्क्रीन स्मार्टफोन
नए रंगो में सैमसंग का नया फोन काफी शानदार लग रहा है। अब देखना ये है क्या भारत में गैलेक्सी एस3 के नए रंगो को पसंद किया जाएगा। वैसे कंपनी के अनुसार हर रंग का अपना एक अलग मतलब है। जैसे ब्राउन रंग यूनीक जेम यानी धरती के सीक्रेट का दर्शाता है। रेड कलर इजिप्ट और पॉवर को दशार्ता है इसी तरह से ब्लैक कलर भारत की पुरानी संभयता की ओर इशारा करता है।


Click it and Unblock the Notifications








