Home
Mobile

क्‍या खास है सैमसंग के गैलेक्‍सी एस3 स्‍मार्टफोन में

क्‍या खास है सैमसंग के गैलेक्‍सी एस3 स्‍मार्टफोन में

कुछ समय पहले ही सैमसंग ने नया गैलेक्‍सी एस 3 स्‍मार्टफोन बाजार में लांच किया है, 4.3 इंच की बड़ी स्‍क्रीन वाले इस स्‍मार्टफोन कई ऐसी खूबियां है जो पूरे विश्‍व में इसकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण हैं।

जानकारों के अनुसार इससे पहले भी सैमसंग अपनी गैलेक्‍सी एस2 सीरीज की वजह से दुनिया की सबसे अधिक मोबाइल फोन बेचने वाली कंपनी बनी थी, नोकिया जैसी दिग्‍गज कंपनी को भी सैमसंग ने धूल चटा दी थी। सैमसंग के नए गैलेक्‍सी एस3 में खास तरह का कैमरा दिया गया है जो आपकी आखों की पहचान का लेता है, इससे फोन की सुरक्षा के साथ-साथ कई दूसरी कमांड भी दी जा सकती हैं।

फोन में 8 मेगापिक्‍सल की कैमरा क्‍वालिटी दी गई है जो इसे डिजिटल कैमरे जैसी क्‍वालिटी प्रोवाइड करती है। जबकि वीडियो कालिंग के लिए फोन के सामने की ओर 1.9 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। इतना ही नहीं फोन में एस वाइस नाम से एक ऐसा इंटरफेस दिया गया है जिसकी मदद से आप बोल कर म्‍यूजिक कंट्रोल, मैसेज टेक्‍स्‍ट, ईमेल जैसी कमांड दे सकते हैं।

एक तरह से यह एप्‍पल की सीरी की तरह ही काम करता है। सैमसंग ने एस3 को नीले और संगमरमरी सफेद रंगो के साथ लांच किया है। सैमसंग का नया स्मार्टफोन इस महीने के आखिर तक यूरोप में मिलने लगेगा और बाद एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका में उतारा जाएगा के बाजारों में उपलब्‍ध हो जाएगा। कंपनी भारत में सैमसंग गैलेक्‍सी एस3 को 38,000 रुपए में बेचेगी।सैमसंग ने लांच किया गैलेक्‍सी एस 3

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X