Android Oreo और स्नैपड्रैगन 845 के साथ आएगा Samsung galaxy S9
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 अभी कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की सेल ग्लोबल मार्केट में 15 सितंबर से शुरू की जाएगी। यह कंपनी का फ्लैगशिप डिवाइस है और इसे अब तक का बेस्ट गैलेक्सी नोट स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इसी बीच सैमसंग के नए स्मार्टफोन Samsung galaxy S9 के बारे में भी काफी कुछ खबरें आ रही हैं।

हालांकि फोन के बारे में फिलहाल बात करना कुछ जल्द है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसकी लॉन्च साल 2018 के पहले क्वार्टर में बताई जा रही है। खबरों में इस फोन के स्पेसिफिकेशन भी हैं, जो कि काफी जबरदस्त लग रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन जनवरी में लॉन्च हो सकता है।

इन खबरों की मानें तो कंपनी अपने इस स्मार्टफोन के लिए नवंबर से OLED डिस्प्ले पैनल शिप करना शुरू कर देगी। फोन के बारे में अन्य जानकरियों के मुताबिक यह कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। इसमें QHD+सुपर AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले दी जाएगी जैसे गैलेक्सी एस8 में है।
इसके अलावा यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 के साथ लॉन्च हो सकता है, इसे साथ मिलेगा 4जीबी रैम का। यह स्मार्टफोन डूअल रियर कैमरा के साथ आएगा, जो कि हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी नोट 8 में भी देखा गया है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन oreo पर काम करेगा।


Click it and Unblock the Notifications







