Home
Mobile

सैमसंग गैलेक्सी वाइड 2 स्मार्टफोन लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी वाइड 2 सैमसंग और साउथ कोरियाई कंपनी SK telecom के सहयोग से बनाया गया है। फोन को गैलेक्सी जे7 2017 का वैरिएंट कहा जा रहा है।

By Neha

स्मार्टफोन और अन्य टेक्निकल प्रॉडक्ट बनाने वाली दक्षिण कोरियाई टेक्नॉलोजी कंपनी सैमसंग ने एक और नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी वाइड 2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फोन को लोकल मार्केट कोरिया में ही लॉन्च किया है। Samsung Galaxy Wide 2 का मॉडल नंबर SM-J727S है।

सैमसंग गैलेक्सी वाइड 2 स्मार्टफोन लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स

कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन कोरिया के बाहर सैमसंग गैलेक्सी जे7 2017 के नाम से उपलब्ध होगा। लीक खबरों के मुताबिक, इस फोन का डिजायन गैलेक्सी जे7 से अलग है। फिलहाल इस स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। अब आपको बताते हैं इस फोन फीचर्स और कीमत की...

पढ़ें- आज लॉन्च होगा पेटीएम बैंक, जानिए कस्टमर्स के लिए क्या होगा खास

डिस्प्ले, प्रोसेसर और रैम-
वहीं बात करें इसके फीचर्स की तो गैलेक्सी वाइड 2 की 5.5 इंच का 2.5डी डिस्पले है। स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और 2 जीबी रैम दिया गया है। फोन का इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी का है। इसके अलावा 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी वाइड 2 स्मार्टफोन लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स

पढ़ें-माइक्रोमैक्स इवोक नोट रिव्यु: 10 हजार में क्या यह बेस्ट फोन है? आइए देखें!

बैटरी और कैमरा-
अगर बात फोन के कैमरे की करें तो सेल्फी लवर्स के लिए इसमें इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का एफ/1.9 अपर्चर वाला रियर कैमरा है। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका ओएस एंड्रायड 7.0 नॉगट है। फोन की मोटाई 8.6 मिलीमीटर है और वजन 170 ग्राम।

सैमसंग गैलेक्सी वाइड 2 स्मार्टफोन लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स

कीमत-
सैमसंग गैलेक्सी वाइड 2 की स्थानीय मार्केट में कीमत 297,000 कोरियन वॉन यानी करीब 17,000 रुपये है। ये स्मार्टफोन सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फिलहाल ये फोन कोरिया के अलावा बाकी मार्केट में कब तक पहुंचेगा, इसे लेकर कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Wide 2 Smartphone Launched with 2GB RAM, 13MP main camera and a 5MP selfie shooter. till yet there is not an official announcement on website for this phone availability.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X