ड्युल डिस्प्ले के साथ सैमसंग ने लॉन्च किया फ्लिप स्मार्टफोन
साउथ कोरियन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने अपने चीन में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कुछ समय से इस फोन से जुड़े डीटेल्स लगातार खबरों में आ रहे थे। इस फोन की खासियत बता दें कि ये फ्लिप स्मार्टफोन है, जिसमें ड्युल डिस्पले दिया गया है। जहां एक तरफ ज्यादातर स्मार्टफोन कंपनियों ने फ्लिप फोन मॉडल बनाने बंद कर दिए हैं, वहीं सैमसंग नए फीचर्स के साथ अभी भी फ्लिप फोन पेश कर रहा है। कंपनी ने इस फोन को SM- G9298 नाम दिया है, जिसे लोकल मार्केट में लीडर नाम से भी जाना जा रहा है।

यहां देखें सेकेंडरी डिस्प्ले वाले Meizu Pro 7 Plus का टियरडाउन
स्क्रीन और प्रोसेसर-
अगर बात करें फोन के फीचर्स की तो कहा जा रहा है कि फोन बेहतर फीचर्स से लैस है। फोन में फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ 4।2 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 821 क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है।
रैम, मैमोरी और कैमरा-
सैमसंग के इस फ्लिप फोन में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 256GB तक किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें f/1।7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
वायरलेस चार्जिंग और फिंगरप्रिंट स्कैनर-
कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की तरह इस फोन में ही इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले दी गई है। फोन में जो अन्य खास फीचर्स हैं, उनमें वायरलेस चार्जिंग भी शामिल है। इसके अलावा सैमसंग पे सपोर्ट है और रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके अलावा इसमें हॉट की भी है, जिसे किसी टास्क के लिए सेट किया जा सकता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी-
फोन में 2300mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि ये बैटरी 68 घंटे की स्टैंडबाइ बैकअप देगी। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं। इनमें 4G LTE सहित माइक्रो यूएसबी, वाईफाई, एनएफसी, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं।
कीमत और अवेलेबिलिटी-
बता दें कि सैमसंग फ्लिप फोन में हमेशा से ही इंटरेस्टेड रही है। पिछले साल सैमसंग ने W2017 फ्लिप फोन लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। फोन को सिर्फ चीन के लिए ही लॉन्च किया है। फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है कि ये फोन दूसरे देशों में उपलब्ध होगा या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








