Home
Mobile

सैमसंग ने लांच किए दो नए महारथी, गैलेक्‍सी मेगा 6.3 और 5.8 इंच स्‍मार्टफोन

सैमसंग ने एंड्रायड प्‍लेटफार्म पर रन करने वाले गैलेक्‍सी मेगा 6.3 और गैलेक्‍सी मेगा 5.8 स्‍मार्टफोन बाजार में लांच किए हैं। सैमसंग के खेमें में गैलेक्‍सी मेगा 6.3 स्‍क्रीन साइज के मामले में अब का सबसे बड़ी स्‍मार्टफोन होगा। दोनों स्‍मार्टफोन मॉडलों में 4.2 जैली बीन ऑपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो अब तक का सबसे लेटेस्‍ट ओएस है।

हालाकि सैमसंग ने अपने नए स्‍मार्टफोन की कीमत के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन देखनें में दोनों स्‍मार्टफोन का शेप एक ही जैसा है, दोनों का स्‍क्रीन साइज अलग-अलग है एक में 5.8 इंच की स्‍क्रीन जो 960 x 540 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है दूसरे में 6.3 इंच स्‍क्रीन जो 1280 x 720 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

पढ़ें: क्‍या सैमसंग के बारे में कभी सुनीं है ये बातें ?

प्रोसेसर की बात करें तो गैलेक्‍सी 6.3 मेगा में 1.7 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर दिया गया है, जबकि गैलेक्‍सी मेगा 5.8 में 1.4 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर मौजूद है। कैमरे के मामले में दोनों स्‍मार्टफोन एक जैसे हैं मेगा 6.3 और मेगा 5.8 में 8 मेगापिक्‍सल रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 1.9 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

किसी भी स्‍मार्टफोन में मैमोरी ऑप्‍शन काफी मायने रखता है गैलेक्‍सी मेगा 5.8 और मेगा 6.3 में 4.0 ब्‍लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस, आईआर सेंसर और 3जी सपोर्ट मौजूद है। लेकिन 4जी और एनएफसी सपोर्ट केवल गैलेक्‍सी मेगा 6.3 में ही दिया गया है।

गैलेक्‍सी मेगा में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 6.3 इंच स्‍क्रीन साइज, 1280 x 720 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट
  • 5.8 इंच स्‍क्रीन साइज 960 x 540 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट
  • दोनों में 8 मेगापिक्‍सल रियर कैमरा और 1.9 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा
  • मेगा 6.3 में 8 जीबी और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी ऑप्‍शन
  • मेगा 5.8 में 8 जीबी इंटरनल मैमोरी, 64 जीबी एक्‍पेंडेबल ऑप्‍शन
  • दोनों स्‍मार्टफोनों में 1.5 जीबी रैम
  • दोनों स्‍मार्टफोनों में 4.0 ब्‍लूटूथ कनेक्‍टीविटी, वाईफाई, आईआर सेंसर, 3जी सपोर्ट
  • 6.8 में 4जी और एनएफसी कनेक्‍टीविटी फीचर

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 6.3

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 6.3

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 6.3

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 6.3

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 6.3

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 6.3

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 6.3

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 6.3

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 6.3

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 6.3

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 5.8

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 5.8

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 5.8

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 5.8

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 5.8

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 5.8

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 5.8

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 5.8

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 5.8

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 5.8

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 5.8

सैमसंग गैलेक्‍सी मेगा 5.8

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X