Home
Mobile

Flipkart Sale में मिल रहा iPhone 15 Pro पर बड़ी बचत करने का मौका, तुरंत उठाएं लाभ

आज से Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत हो चुकी है। यह सेल भारतीय ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन्स से लेकर अन्य कई प्रोडक्ट्स पर धमाकेदार ऑफर्स लेकर आई है। यानी की इस सेल में आप अपनी पसंद के आइटम्स बचत के साथ अपने घर ला सकते हैं।

वहीं, जो लोग iPhone के शौकीन हैं और लंबे समय से इसे खरीदने के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये सेल आपके इस सपने को सच कर सकती है। फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 15 Pro पर बड़ी बचत करने का मौका मिल रहा है। आप इस फोन को अब तक के सबसे कम दाम में खरीद सकते हैं।

Flipkart Sale में iPhone 15 Pro पर बड़ी बचत करने का मौका

iPhone 15 Pro पर बड़ी बचत

फ्लिपकार्ट बिग बिलिनयन डेज सेल 2024 आपको iPhone 15 Pro को अब तक के सबसे कम दाम में खरीदने का मौका दे रही है। iPhone 15 Pro की ऑरिजनल कीमत 1,19,900 रुपये है, लेकिन सेल में इस फोन को आप 99,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर आपके पास HDFC बैंक का कार्ड है, तो आपको सीधे 5,000 रुपये और बचत करने का मौका मिलेगा। ऐसे में इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी।

इसके अलावा, iPhone 15 Pro पर यूजर्स को 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है। लेकिन ये एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। यानी की ये सभी ऑफर्स मिलाकर आप iPhone 15 Pro को महज 89,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं, जो कि अब तक का सबसे कम दाम है। अगर इसमें आप एक्सचेंज ऑफर का लाभ नहीं भी ले सकें, तो भी Flipkart Sale में आप इसे 94,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

iPhone 15 Pro की खासियत

इस कीमत पर आपको iPhone 15 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 15 Pro में Apple Intelligence का फीचर भी जुड़ चुका है। इस फोन में 6.1 इंच की ओलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन A17 Pro चिपसेट पर काम करता है। इसके अलावा, फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट भी दिया गया है। बात करें फोन के कैमरा की तो इसमें 48MP+12MP+12MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है और सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2024 में iPhone के अलावा अन्य स्मार्टफोन पर भारी छूट देखने को मिल रही है। इसके साथ ही अन्य प्रोडक्ट्स जैसे- लैपटॉप, टैबलेट, ईयरबड्स और भी बहुत कुछ आपको भारी छूट के साथ मिल रहा है। सेल की अन्य अपडेट्स के लिए हमारे Gizbot Hindi पेज पर बने रहे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Billion Days Sale has started from today. This sale is giving you a chance to make huge savings on iPhone 15 Pro. That is, you can buy this phone at the lowest price ever. So what are you waiting for, take advantage of this sale immediately.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X