Vivo T3 Ultra vs Vivo T3 Pro: इन लेटेस्ट 5G फोन में क्या है अंतर, यहां जाने
Vivo T3 Ultra vs Vivo T3 Pro: हाल ही में कंपनी ने Vivo T3 Ultra फोन लॉन्च किया है, जिसमें कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा जोड़ा है। इसे कंपनी ने कई सारे ऑफर्स के साथ लॉन्च किया है। लेकिन यहां हम आपके लिए Vivo T3 Ultra और Vivo T3 Pro में अंतर लेकर आए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Vivo T3 Pro को कंपनी ने इस साल अगस्त में पेश किया था। ऐसे में आप इन दोनों लेटेस्ट फोन को लेकर अगर उलझन में हैं, तो आपको ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं है। इस आर्टिकल में आपको इन दोनों फोन की समस्त जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

Vivo T3 Ultra और Vivo T3 Pro की कीमत
Vivo T3 Ultra फोन को कंपनी ने 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। वहीं इस फोन को आप HDFC Bank कार्ड की मदद से पेमेंट कर खरीदते हैं, तो आपको इस पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी इस पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर भी प्रदान कर रही है। बात करें Vivo T3 Pro की कीमत की तो आप इस फोन को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। ये 8GB+128GB स्टोरेज की कीमत है।
Vivo T3 Ultra और Vivo T3 Pro में अंतर
डिस्प्ले: कंपनी ने अपने इस फोन में 6.78 इंच की एमोलेड 1.5K डिस्प्ले दी ही, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर मिल रहा है। बात करें Vivo T3 Pro 5G की तो इसमें 6.67 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्टज रिफ्रेश रेट के साथ 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
स्टोरेज: Vivo T3 Ultra 5G में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। साथ ही इसमें वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी शामिल है। आप इस फोन की रैम को 24GB तक बढ़ा सकते हैं। Vivo का ये लेटेस्ट फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 पर रन करता है। Vivo T3 Pro फोन 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 सॉफ्टेवयर पर रन करता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Vivo T3 Ultra फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। OIS सपोर्ट के साथ इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा रियर कैमरा सेटअप जोड़ा गया है। फ्रंट में ऑटो फोकस के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा जोड़ा गया है।
Vivo T3 Pro में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP सेकंडरी सेंसर वाला डुअल सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
बैटरी: बात करें Vivo T3 Ultra फोन की बैटरी तो इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Vivo T3 Pro में भी आपको 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यानी की कंपनी ने अपने लेटेस्ट फोन की बैटरी में कोई बदलाव नहीं किया है।
कलर ऑप्शन: Vivo T3 Ultra 5G को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन Lunar Gray और Frost Green में लॉन्च किया है। वहीं, आप Vivo T3 Pro फोन को भी दो कलर ऑप्शन Emerald Green और Sandstone Orange में खरीद सकते हैं।
अन्य: Vivo T3 Ultra 5G फोन के अन्य फीचर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसको IP68 रेटिंग दी गई है। Vivo T3 Pro में लिक्विड कूलिंग सिस्टम, अल्ट्रा गेम मोड, सिक्स मोशन कंट्रोस ऑप्शन, 2000 हर्ट्ज इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेड और 4D गेम वाइब्रेशन जैसे सपोर्ट दिए है। इसमें भी आपको डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है।
हमारी वेबसाइट Hindi Gizbot पर आपको ऐसे ही कई सारे कम्पेरिजन (अंतर) देखने को मिल जाएगें, जो कि आपको नए और पुराने फोन्स में होने वाली असमानताओं को बताकर आपके मन में उठ रहे सवालों को दूर करेंगे। अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे आप अपने फैमिल और फ्रेंड्स को शेयर भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

