Vivo के दो धाकड़ फोन, एक ही कीमत में कौन है असली गेम चेंजर; कंफ्यूजन करें दूर
Vivo ने आज भारत में अपनी V-सीरीज के तहत Vivo V50e स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए Vivo V40e का अपग्रेडेड वर्जन है। लेटेस्ट फोन में कई नए फीचर्स दिए गए हैं, साथ में AI का दायरा भी बढ़ गया है।
ऐसे में कुछ लोगों को कन्फ्यूजन है कि आखिर इन दोनों में से कौन-सा स्मार्टफोन खरीदने में समझदारी होगी। हम यहां Vivo V50e vs Vivo V40e का फीचर्स के लिहाज से पूरा कंपेरिजन करने वाले हैं।

प्राइस कंपेरिजन
Vivo V50e का 8GB+128GB वेरिएंट 28,999 रुपये में आया है, तो इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। इसकी सेल 17 अप्रैल से लाइव होने वाली है। दूसरी तरफ Vivo V40e भी सेम इसी प्राइस रेंज में आता है। यानी कीमत के लिहाज से दोनों के बीच कुछ भी फर्क नहीं है।
Vivo V50e के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- लेटेस्ट फोन में 6.77-इंच FHD+ एमोलेड स्क्रीन मिलती है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट, SCHOTT डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन, HDR10+, Netflix HDR सपोर्ट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिला हुआ है।
प्रोसेसर- इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट है, जिसे Mali-G615 जीपीयू, LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB एक्सपैंडेबल रैम सपोर्ट भी है।
कैमरा
रियर- 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर (OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (116-डिग्री FOV)
- फीचर्स- एआई ऑरा लाइट पोट्रेट 2.0, मल्टीफोकल शूटिंग (1x, 1.5x, 2x), वेडिंग पोर्ट्रेट स्टूडियो
- फ्रंट- 50MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा
बैटरी और चार्जिंग- फोन में 5600mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सॉफ्टवेयर- इसमें एंड्रॉइड 15 बेस्ड FunTouch OS 15 ओएस मिल रहा है।
अन्य फीचर्स- IP68/IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6 सपोर्ट।
Vivo V40e के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- 6.77-इंच FHD+ 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट।
प्रोसेसर- मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर, LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज।
कैमरा
- रियर- 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- फ्रंट- 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा
बैटरी और चार्जिंग- 5500mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
सॉफ्टवेयर- Android 14 बेस्ड FunTouch OS 14
अन्य फीचर्स- IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Aura Light जो नोटिफिकेशन ब्लिंकर की तरह भी काम करता है।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर कीमत एक जैसी है तो Vivo V50e को ही चुनना समझदारी है, क्योंकि आपको इसमें ज्यादा नए फीचर्स, बेहतर प्रोटेक्शन और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट एक ही कीमत पर मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








