18 मई को भारत में लॉन्च होगी Vivo X80 Series
वीवो एक्स80 सीरीज (Vivo X80 Series) के भारत में लॉन्च की तारीख की पुष्टि हो गई है। कंपनी 18 मई को भारत में अपने नए X80 सीरीज स्मार्टफोन (Vivo X80 Series Smartphone ) लॉन्च करेगी। टीजर इनवाइट से पुष्टि होती है कि Vivo X80 Pro भारत में लॉन्च होगा। हम उम्मीद कर सकते है कि Vivo X80 भी X80 Pro के साथ में लॉन्च होगा।

हाइलाइट्स
- Vivo X80 Pro और X80 स्मार्टफोन में है 6.78-इंच, 120Hz AMOLED डिस्प्ले।
- दोनों फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 12-आधारित फनटच OS 12 चलाते है।
- Vivo X80 Pro में है स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC
आपको बता दें कि दोनों स्मार्टफोन पहले चीन में लॉन्च किए गए, उसके बाद मलेशिया में। Vivo X80 Pro वर्तमान में X80 सीरीज में टॉप -टियर स्तरीय स्मार्टफोन है। पिछले मॉडल के अलग , अभी तक कोई X80 Pro+ नहीं है साथ ही Vivo भविष्य में X80 Pro+ लॉन्च करेगा या नहीं इसकी भी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
Vivo X80 Pro , Vivo X80 स्पेसिफिकेशंस
X80 Pro और X80 दोनों कि स्मार्टफोन में समान 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ है। यहां मुख्य अंतर यह है कि X80 Pro मॉडल में 2K डिस्प्ले है, जबकि X80 फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। दोनों फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 12-आधारित फनटच OS पर 12 चलाते है। दोनों डिवाइसों पर होल-पंच कटआउट में 32MP का फ्रंट कैमरा है।

डिफरेंसेस की बात करें तो
X80 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC है, जबकि वैनिला X80 में मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 SoC है। वही जहां X80 Pro में 4700 mAh की बैटरी है, वहीं X80 में 4500 mAh की बैटरी है। दोनों फोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते है। साथ ही X80 Pro 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Vivo X80 Pro , Vivo X80 का कैमरा सेटअप
X80 Pro में क्वाड-कैमरा सेटअप है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का Samsung GN5 सेंसर है। मुख्य कैमरे के साथ 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 12MP का पोर्ट्रेट कैमरा और OIS सपोर्ट वाला 8MP का पेरिस्कोप कैमरा है।
दूसरी ओर, वैनिला X80 में ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का Sony सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP का टेलीफोटो कैमरा है।
दोनों फोन 12GB तक रैम के साथ आने की संभावना है। आने वाले दिनों में अधिक विवरण आने कि संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications








