Vivo Y77 5G हुआ लॉन्च, मिलते हैं ये धाँसू फीचर्स
Vivo ने चीन में एक नए स्मार्टफोन Vivo Y77 5G (वीवो Y77 5G) को लॉन्च कर दिया है। अब, चीनी स्मार्टफोन दिग्गज ने मलेशिया में उसी Vivo Y77 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। वीवो का यह डिवाइस बेहतरीन फीचर्स के साथ उतारा गया है जैसे कि डाइमेंशन 810 चिपसेट और 5000mAh की बैटरी दी गई है। तो आइए यहाँ हम Vivo Y77 5G स्मार्टफोन के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।

Vivo Y77 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
वीवो वाई77 5जी का डाइमेंशन 164 x 75.84 x 8.25 मिलीमीटर और वज़न मात्र 194 ग्राम है। पॉलीकार्बोनेट-बॉडी वाले इस स्मार्टफोन में 6.58-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 1080 x 2408 पिक्सल का फुल HD + रिज़ॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
Vivo Y77 5G के डिस्प्ले नॉच में 16 MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। मैन कैमरा की बात करें, तो इसके बैक पैनल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 MP का मैक्रो और एक LED फ्लैश के साथ आता है। डिवाइस Android 12 OS और FunTouchOS 12 UI पर रन करता है।
वीवो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन यह 8 GB RAM, 4 GB तक वर्चुअल RAM और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। Vivo Y77 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18 घंटे YouTube स्ट्रीमिंग, 8 घंटे PUBG गेमिंग और 110 घंटे म्यूजिक सुनने का दावा करती है और इसके साथ 18W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Vivo Y77 5G की कीमत और उपलब्धता
Vivo Y77 5G MYR 1,299 (~$293 मलेशिया में) उपलब्ध है। यह डिवाइस अब मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। और 15 जुलाई से खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। यह स्टारलाइट ब्लैक और ग्लोइंग जैसे कलर ऑप्शन में आता है।
हालांकि यह फोन भारत में कब पेश किया जाएगा इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं है और न ही लीक रिपोर्ट्स सामने आई है।


Click it and Unblock the Notifications








