वोडाफोन ने लांच किया 4,995 रूपए का नया स्मार्टफोन

टेलीकॉम कंपनियों के बीच अपने दायरे को बढाने के लिए बेहतर सर्विस के साथ मोबाइल फोन की जंग भी शुरू हो चुकी है। आईडिया, डोकोमो के अलावा टेलीकॉम क्षेत्र की कई कंपनिया अपने फोन लांच कर चुकी हैं।
मगर वोडाफोन ने सभी टेलिकॉम कंपनियों से एक कदम आगे बढाते हुए भारत में एंड्रॉयड ऑपरेटेड सिस्टम आधारित 3जी हैंडसेट वोडाफोन स्मार्ट लांच किया है इससे पहले वोडाफोन ब्लू नाम से हैंडसेट लांच कर चुका है मगर नया फोन स्मार्टफोन पसंद करने वाले उपभोक्ताओं की सभी जरूरतों को पूरा करेगा।
एंड्राएड बेस फोन होने के बावजूद इसकी कीमत मात्र 4,995 रूपए है जो काफी कम है। हैंडसेट में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन एस1 प्रोसेसर और एंड्रॉयड का 2.2.1 ओएस इनबिल्ड है तो इसे फास्ट परफार्मेंस देता है।
वोडाफोन के इंडिया के प्रमुख मार्केटिंग अधिकारी कुमार रामनाथन ने नए स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देते हुए कहा नया फोन खासकर युवाओं को काफी आकर्षित करेगा। इसमें लुक के साथ शानदार फीचर और वोडाफोन की कई स्कीम दी गईं है जिन्हें उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार प्रयोग कर सकते हैं।
तकनीकी रूप से हैंडसेट में 2.8 इंच की टच स्क्रीन, 2 मेगापिक्सल कैमरा, वीडियो रिकार्डिंग, 32जीबी की एक्सपैंडेबल मेमोरी, स्टीरियो एफएम एवं एमपी3 जैसी कई सुविधाएं मौजूद है इसके अलावा कंपनी फोन के साथ 2जीबी का मैमोरी कार्ड फ्री भी दे रही है। फोन में 3जी की सुविधा के साथ यूजर फास्ट नेट सर्फिंग भी कर सकता है।
वोडाफोन स्मार्ट में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 3 जी की सुविधा
- क्वालकॉम प्रोसेसर
- एंड्रॉएड प्लेटफार्म
- टच स्क्रीन डिस्प्ले
- 2 मेगापिक्सल कैमरा
- 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- एफएम रेडियो
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications