क्या वाकई आप स्मार्टफोन प्रयोग कर रहे हैं?

स्मार्टफोन आज तकनीक जगत में एक ऐसा नाम बन चुका है जिसे सभी जानते है, अब तो स्मार्टफोन आम फोन की तरह बाजार में मिलने लगे है, एक समय था जब मोबाइल कंपनियां गिने चुने स्मार्टफोन बाजार में लांच करती थीं। अब एप्पल के आईफोन को ही ले लीजिए भारत के अलावा अंतराष्ट्रीय बाजार में आईफोन का अपना एक अलग ही क्रेज है।
ब्लैकबेरी की भी बाजार में अपनी एक अलग पहचान है वहीं सैमसंग ने तो स्मार्टफोन को भारत में एक नई दिशा ही दे डाली है। नोकिया जैसी दिग्गज कपंनी को पछा़ड़ कर सैमसंग इस समय नंबर वन के पायेदान पर काबिज है। मगर क्या आप जानते हैं एक बेहतर स्मार्टफोन किसे कहते हैं।
वैसे तो सभी मोबाइल कंपनियां अपने-अपने स्मार्टफोन को ज्यादा बेहतर होने का दावा करती है, मगर कोई भी स्मार्टफोन अपने आप में कंप्लीट नहीं होता, जैसे आईफोन में कुछ समय पहले बैटरी को लेकर कुछ समस्याएं आ रहीं थी।
एक बेहतर स्मार्टफोन का मतलब केवल ढेर सारे फीचरों से नहीं होता है। एक साधारण सेल फोन के मुकाबले स्मार्टफोन में उन्नत ओएस और बेहतर बैटरी बैकप दिया गया होता है। अगर आप कभी भी स्मार्टफोन खरीदे तो सबसे पहले अपनी जरूरत को ध्यान में रखें अगर आप केवल इंटरनेट के प्रयोग के लिए स्मार्टफोन लेना चाहते है तो उसमें बैटरी बैकप और पावरफुल प्रोसेसर लगा होना चाहिए, और अगर आप म्यूजिक के शौकीन है तो इसके लिए स्मार्टफोन में मैमोरी स्पेस और ऑडियो वीडियो जैक जेसे फीचरों पर ध्यान देना चाहिए।स्पैम मेल से कैसे छुटकारा पाएं


Click it and Unblock the Notifications





