व्हाट्सऐप के नए यूट्यूब फीचर को देख आप भी कहेंगे 'WOW'
व्हाट्सऐप पर आपने एक चीज नोटिस की होगी, कि जब भी इस ऐप में कोई यूट्यूब वीडियो ओपन किया जाता है तो वो ऐप में नहीं ओपन होता है। बल्कि इसके लिए आप व्हाट्सऐप के बाहर जाते हैं। जिसमें आपको एक्शन पूरा करने के लिए यूट्यूब, या ब्राउज़र की मदद ली जाती है।

अब व्हाट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसमें ऐप पर यूट्यूब प्लेबैक सपोर्ट की टेस्टिंग चल रही है। इस नए फीचर को ऐप के बीटा वर्जन में देखा गया है। बता दें कि यह नया यूट्यूब वाला फीचर अभी फिलहाल सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं किया गया है।
इस नए फीचर की मदद से व्हाट्सऐप यूज़र्स अब youtube वीडियो को ऐप में ही देख पाएंगे। इसके अलावा व्हाट्सऐप कई अन्य फीचर्स पर भी काम कर रहा है, साथ ही हाल ही में कुछ नए फीचर्स व्हाट्सऐप ने एंड्रायड और iOS यूज़र्स के लिए भी दिए गए हैं। जो कि सभी यूज़र्स के लिए मौजूद हैं।
व्हाट्सऐप यूट्यूब प्लेबैक सपोर्ट
व्हाट्सऐप का यह नया फ़ीचर जो फिलहाल चर्चाओं में है उसमें सबसे मजेदार बात यह है कि आप यूट्यूब वीडियो को ऐप में ही देख पाएंगे। साथ ही ऐप के वीडियो को रीसाइज़ भी कर पाएंगे।
मान लीजिए आपको ऐप में एक वीडियो देखना है, साथ ही आपको उस चैट में और भी कुछ करना है तो आप वीडियो को छोटा भी कर सकते हैं या उसे साइड में चला सकते हैं। लेकिन यदि आप चैट चेंज करना चाहें तो यह वीडियो नहीं चलेगा।
हर तरह की फाइल को मिलेगा सपोर्ट
कुछ ही दिनों पहले व्हाट्सऐप एक और नया फीचर सामने आया था, यह फाइल शेयरिंग का फीचर है। इस फीचर के बारे में कहा गया है कि इससे किसी भी तरह की फाइल को शेयर किया जा सकता है। पहले ही व्हाट्सऐप पर पीडीएफ जैसी फाइल्स का ट्रांसफर मुमकिन था अब अन्य हर तरह की फाइल्स शेयर की जा सकेंगी।
मीडिया बंडलिंग
व्हाट्सऐप का यह फीचर मीडिया बंडलिंग काफी कुछ फेसबुक के फीचर की तरह है। इसमें यूज़र्स जब कुछ मीडिया फाइल्स अपने कॉन्टेक्ट्स के साथ शेयर करते हैं तो उन्हें वह सभी एक के बाद एक करके साथ में दिखाई देंगी। जिससे यूज़र्स को उन्हें देखने के लिए पूरी चैट को स्क्रॉल नहीं करना होगा।
पिन चैट
व्हाट्सऐप का एक और शानदार फीचर जो हाल ही में इस लिस्ट में जुड़ा है वो है पिन चैट का। इसके जरिए आप कोई भी तीन जरुरी चैट अपने व्हाट्सऐप विंडो पर पिन कर सकते हैं। जिसके बाद वो चैट अन्य चैट में नए मैसेज आने के बाद भी पीछे नहीं होती है और आपको उन जरुरी कॉन्टेक्ट्स से चैट करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
स्टेटस स्टोरी
व्हाट्सऐप ने अपने यूज़र्स के लिए एक मजेदार स्टेटस फीचर पेश किया है। जिसके जरिए यूज़र्स पानी स्टेटस स्टोरी अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ शेयर कर सकते हैं। इस फीचर की खास बात यह भी है कि यदि यूज़र चाहे तो कुछ खास और चुनिंदा यूज़र्स को ही यह स्टेटस देखने की अनुमति दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications