Home
Mobile

11 सितंबर को लॉन्च होगा Mi Mix 2, लॉन्च से पहले जानें शानदार फीचर्स

By Agrahi

श्याओमी का नया स्मार्टफोन Mi Mix 2 लॉन्च के लिए तैयार है। इस हफ्ते की शुरुआत में कहा गया था कि श्याओमी अपने इस स्मार्टफोन को ऐपल के नए स्मार्टफोन आईफोन 8 के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि अब यह फोन ऐपल आईफोन 8 लॉन्च इवेंट से एक दिन पहले यानी कि 11 सितंबर को लॉन्च होगा।

11 सितंबर को लॉन्च होगा Mi Mix 2, लॉन्च से पहले जानें शानदार फीचर्स

श्याओमी मी मिक्स 2 अब तक कई लीक्स और रुमर में आ चुका है, जिनमें इस नए श्याओमी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन सामने आए हैं। अब एक बार फिर इस स्मार्टफोन की दो तस्वीरें इंटरनेट पर हैं, जो कि वेइबो पर रिवील की गई हैं।

11 सितंबर को लॉन्च होगा Mi Mix 2, लॉन्च से पहले जानें शानदार फीचर्स

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 836
इन नए लीक्स में कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन मी मिक्स 2, स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। इससे पहले कहा गया था कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 835 एसओसी के साथ लॉन्च होगा। स्नैपड्रैगन 836, 835 एसओसी से अपग्रेडेड होगा, इसके अलावा फिलहाल और कोई जानकारी नहीं है। यदि इन स्क्रीन शॉट पर यकीन करें तो यह फोन स्नैपड्रैगन 836 के साथ ही आएगा, लेकिन बता दें कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 836 मोबाइल प्रोसेसर अभी लॉन्च नहीं हुआ है।

11 सितंबर को लॉन्च होगा Mi Mix 2, लॉन्च से पहले जानें शानदार फीचर्स

एंड्रायड 8.0 oreo
इस लीक से एक अन्य फीचर फोन का सामने आया है, वो है कि मी मिक्स 2 स्मार्टफोन एंड्रायड के लेटेस्ट 8.0 oreo पर काम करता है, जिसके साथ MIUI 9 दिया जाएगा। बता दें कि फिलहाल MIUI 9 का एंड्रायड oreo बेस्ड वर्जन अभी लॉन्च नहीं हुआ है।

11 सितंबर को लॉन्च होगा Mi Mix 2, लॉन्च से पहले जानें शानदार फीचर्स

अन्य स्पेक्स
श्याओमी मी मिक्स 2 के अन्य जो स्पेसिफिकेशन जो सामने आए हैं उनमें इस फोन की डिस्प्ले 6.3 इंच की बताई गई है, जिसका रेसोल्यूशन 2960*1440 पिक्सल होगा। इसमें 20मेगापिक्सल रियर कैमरा होगा। कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन में डूअल कैमरा सेटअप देगी और इसमें 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Mi Mix is set to launch on 11th september. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X