Xiaomi का Redmi 6 Pro चीन में लॉन्च, Redmi Note 6 Pro भी जल्द होगा लॉन्च
Xiaomi के स्मार्टफोन आजकल काफी चर्चा में हैं। Xiaomi ने अपने कई स्मार्टफोन को बाजार में उतारा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। बता दें एक बार फिर Xiaomi चर्चा का विषय बन गया है। Xiaomi ने अपनी रेडमी 6 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं।

उम्मीद लगाई जा रही है कि Xiaomi अपनी Redmi Note 6 सीरीज़ के भी हैंडसेट को बाजार में उतारेगी। हालांकि इसके बारें में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि Redmi Note 6 Pro लोकप्रिय Xiaomi Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड वर्जन होगा। स्मार्टफोन की कीमत, वेरिएंट और स्टोरेज के बारें में थोड़ी जानकारी सामने आई है।
Redmi Note 6 Pro के वेरिएंट
Roland Quandt ने स्मार्टफोन के बारें में कुछ बातों को सामने रखा। फोन के बारें में बताते हुए Roland Quandt ने ट्वीट करके कहा कि Redmi Note 6 Pro को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि रेडमी नोट 6 प्रो स्मार्टफोन में दो वेरिएंट शामिल होंगे। जिसमें 3 जीबी रैम +32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज को उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं दूसरे ट्वीट में बताया गया कि फोन में 6 जीबी रैम वेरिएंट भी शामिल होगा। लेकिन यह यूरोपीय मार्केट में नहीं लाया जाएगा।
स्मार्टफोन का कलर वेरिएंट
स्मार्टफोन को गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर में पेश किया जाएगा। इसी के साथ और कलर भी फोन में शामिल हो सकते हैं। फोन की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने आई है। रोलेंड क्वांट के मुताबिक, Redmi Note 6 Pro की कीमत 200 से 250 यूरो के बीच होगी। भारत में फोन की कीमत में बदलाव किए जा सकते हैं। इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का करके स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है या नहीं।
Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन
इससे पहले शाओमी के रेडमी नोट 6 प्रो मॉडल के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन देखने को मिले थे। बताया जा रहा है कि फोन 5.45 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा। जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। संभव है कि Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन भी नॉच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 ओएस दिए जाने की भी संभावना है। फोन के कैमरा के बारे में कोई भी जानकारी पता नहीं चल पाई है। ऐसे में कुछ भी कहना सही नहीं होगा। फोन के बारें में जितनी भी जानकारी मिली है वह सभी ऑनलाइन दावों से ही पता चलती है।
कैसा होगा Redmi Note 6 Pro का रिस्पॉन्स
हालांकि Xiaomi की ओर से अभी तक Redmi Note 6 Pro के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि इस फोन को सितंबर या अक्टूबर में लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि लॉन्च की तारीख के बारें में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन को खास तौर पर यूरोप के लिए लॉन्च किया जा रहा है। जिससे यह कहना संभव है कि भारत या अन्य मार्केट में 6 जीबी रैम वाले मॉडल को भी लाया जाएगा। उम्मीद है कि Xiaomi के Redmi Note 5 Pro हैंडसेट की तरह लोगों को Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन भी उतना ही पसंद आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








