नए नॉयस कैंसिलेशन हेडफोन मोड 40

कॉलेज जा रहें हो या फिर घर पर छुट्टी मना रहें हो बिना हेडफोन के म्यूजिक का मजा मिलता मुश्किल है। खासकर युवाओं में अच्छी म्यूजिक क्वालिटी के साथ स्टाइल दोनों हेडफोन में होना जरूरी है। हेडफोन बनाने वाली क्ल्प्चि ऑडिया ने प्रीमियम क्वालिटी के ऑडियो हेडफोन बाजार में लांच किए हैं। क्ल्प्चि मोड एम 40 नाम के नए क्ल्प्चि हेडफोन में नॉयस कैंसिलेशन फीचर केसाथ 40 एमएम के वूफर दिए गए हैं जो रॉक म्यूजिक सुनते समय दमदार क्वालिटी साउंड प्रोवाइड करते हैं।
क्ल्प्चि मोड एम 40 हेडफोन में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- स्टाइलिश डिजाइन
- 40 एमएम वूफर
- 15 एमएम ट्वीटर
- 20 Hz – 20 KHz फ्रिक्वेंसी रिस्पांस
- 97.5 डीबी
- 356 ग्राम भार
हेडफोन का लुक काफी कूल और बोल्ड है ओवल आकार के हेडफोन में दिए गए इयरपैड सॉफ्ट होने के कारण कर्म्फट फील देते हैं। अगर आपके पास आईफोन है तो हेडफोन में दिए गए इन लाइन माइक्रोफोन की वजह से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
अगर आप हेडफोन में दिए गए नॉयस कैंसिलेशन फीचर को ऑन कर इसे प्रयोग करते है तब भी यह 45 घंटे का लम्बा बैटरी बैकप देता है। बाजार में इस समय सभी कंपनिया नॉयस कैंसिलेशन तकनीक का प्रयोग अपने ऑडियो उत्पादों में कर रहीं है। क्ल्प्चि मोड एम 40 हेडफोन को कंपनी ने बाजार में 15,000 रूपए की अनुमानित कीमत में लांच किया है।


Click it and Unblock the Notifications








