Home
Music

मात्र 890 रूपए में आईबॉल ने लांच किए नए पोर्टेबल स्‍पीकर

मात्र 890 रूपए में आईबॉल ने लांच किए नए पोर्टेबल स्‍पीकर

लैपटॉप यूजर के लिए पोर्टेबल स्‍पीकर अब एक जरूरत बन गए हैं, किसी भी लैपटॉप में स्‍पीकरों के जैसी साउंड क्‍वालिटी नहीं होती, इसके लिए एक्‍टर्नल स्‍पीकरों की जरूरत पड़ती है। कंप्‍यूटर एसेसीरीज बनाने वाली कंपनी आईबॉल ने नए पोर्टेबल ड्रम स्‍पीकर पेश किए हैं। जिन्‍हें यूजर लैपटॉप या फिर अपने पीसी में लगा कर शानदार म्‍यूजिक का मजा ले सकता है। सबसे पहले आइए एक नजर डालते है आईबॉल मेलोडी बार पोर्टेबल स्‍पीकरों के फीचरों पर

आईबॉल मेलोडी बार

  • यूएसबी इंटरफेस

  • 2 वॉट आरएमएस पावर ऑउटपुट

  • मैगनेटिक शील्‍ड

  • 22 सेमी. x 6.5 सेमी. x 5 सेमी. (W x H x D)

आईबॉल यूएसबी ड्रम स्‍पीकर

  • मिनी यूएसबी कनेक्‍टीविटी

  • 4 वॉट आरएमएस पावर ऑउटपुट

  • 7 सेमी. x 8 सेमी. x 7 सेमी. (W x H x D)

आईबॉल के मेलोडी बार स्‍पीकरों का साइज काफी स्‍लिम है मगर लम्‍बाई में बड़े हैं। स्‍लिम साइज होने के कारण यूजर इन्‍हें कहीं भी आराम से कैरी कर सकता है। स्‍पीकरों में मैगनेटिक शील्‍ड के साथ यूएसबी पोर्ट की सुविधा दी गई है। बाजार में मैलोडी बार स्‍पीकर ब्‍हाइट, रेड और ब्‍लैक कलर ऑप्‍शन के साथ उपलब्‍ध हैं।

आईबॉल ड्रम स्‍पीकर देखने में काफी सिम्‍पल लगते हैं, इनके साथ स्‍पीकरों की दो यूनिट दी गई है, तबले के आकार में बने ड्रम स्‍पीकरों में आईपॉड और एमपी 3 प्‍लेयर को कनेक्‍ट कर म्‍यूजिक का मजा लिया जा सकता है। बाजार में आईबॉल मैलोडी बार और ड्रम स्‍पीकर 890 रूपए और 990 रूपए के आकर्षक दामों में उपलब्‍ध हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X