लॉजिटेक ने पेश किए प्रोफेशनल बिजनेस हेडसेट

यूजर फ्रेंडली कंप्यूटर ऐसेसीरीज के क्षेत्र में लॉजीटेक का नाम भारत के अलावा अंतराष्ट्रीय बाजार में जानी जाती है। लॉजिटेक ने प्रोफेशनल लोगों को ध्यान में रखते हुए एक नया गैजेट बाजार में पेश किया है। लॉजीटेक के नए हेडसेट की डिजाइन और क्वालिटी भारतीय उपभोक्ताओं को जरूर पसंद आएगी।
वैसे तो इसे खासतौर से बिजनेसमैन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है मगर इन हेडसेटों को कोई भी प्रयोग कर सकता है। कंपनी ने नए हेडसेट को तीन मॉडलों के साथ लांच किया है जिसमें से BH420 स्टीरियो हेडसेट और BH940, BH410 मोनो हेडसेट है। BH940 मोनो हेडसेट भार में काफी हल्का है, बड़े आर्गनाइजेशन में बार-बार लोगों को फोन कॉल अटेंड करनी पड़ती है, BH940 हेडसेट में यूजर अपने ऑफिस के फोन से हेडसेट को कनेक्ट कर कॉल अटेंड कर सकता है।
BH940 मोनो हेडसेट में कॉल के दौरान इयर कंट्रोल तकनीक दी गई है इसके अलावा हेडसेट को लगाने के लिए इयबैंड भी मौजूद है जिससे हेडसेट अच्छी तरह से फिट लगा रहता है। लॉजिटेक के दूसरे हेडसेट BH420 में शोर में भी साफ आवाज सुनाई पड़ती है, टैवल करते समय हेडसेट को पाउच में रख सकते हैं। लॉजीटेक BH410 हेडसेट के इयरपीस देखने में काफी शानदार लगते हैं। कंपनी ने तीनों हेडसेट को अलग कीमतों में लांच किया है जिसमें से BH940 वॉयरलैस हेडसेट 10, 000 रूपए में उपलब्ध है जबकि अन्य दो हेडसेटों की कीमत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications