Home
Music

आई टेक ने पेश किए स्‍लीक और ट्रेंडी हेडसेट मॉय वॉयस

आई टेक ने पेश किए स्‍लीक और ट्रेंडी हेडसेट मॉय वॉयस

इलेक्‍ट्रानिक इंडस्‍ट्रीज के क्षेत्र में आई टेक एक तेजी से उभरती हुई ऑडियो डिवाइस कंपनी है। अंतराष्‍ट्रीय बाजार में आईटेक ने मॉय वॉयस 615 नाम से नए हेडसेट लांच किए है। जिसमें एडवांस तकनीक के साथ कई फीचर भी दिए गए हैं। इन फीचरों में से सीवीसी नॉयस कैंसिलेशन तकनीक जिसकी मदद से यूजर को बिना की वॉयस डिर्स्‍टाशन के साफ आवाज मिलती है। इसके अलावा आईटेक के मॉय वॉयस में वॉयस प्राम्‍प्‍ट मैसेजिंग फीचर दिया गया है जो काफी यूजर फ्रेंडली भी है।

हेडसेट में मल्‍टीप्‍वाइंट कनेक्‍शन के साथ एक बैटरी इंडीकेटर भी मौजूद है जिसकी मदद से यूजर को हेडसेट में बैटरी पावर का पता चलता रहता है। इसके अलावा मॉय वॉयस हेडसेट में अवॉयडिंग यूनीटेंशनल कॉल का फीचर दिया गया है जिसकी मदद से आप अनवांटेड कॉल को लॉक कर सकते है। हेडसेट को 15 मिनट तक चार्ज करने पर यूजर 1.5 घंटे तक हेडसेट का प्रयोग कर सकता है। 3.0 वर्जन ब्‍लूटूथ के साथ हेडसेट को एक बार फुल चार्ज करने पर 6.5 घंटे का बैटरी बैकप और 150 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम मिलता है।

हेडसेट में म्‍यूजिक सुनते समय बास की क्‍वालिटी भी काफी अच्‍छी है जो थियेटर जैसे म्‍यूजिक का अनुभव कराती है। फिलहाल कंपनी ने अपने नए हेडसेट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है मगर इसके फीचरों के देखकर लगता है यह अन्‍य बड़े हेडसेट को कडी टक्‍कर दे सकता है बशर्ते इसकी कीमत वाजिब हो।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X