RIP Legend: KK के ये गाने जो हमेशा करेंगे हम सभी के दिलों पर राज
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी की 31 मई 2022 की रात होते होते दुनिया ने एक और रत्न खो दिया जो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। प्रसिद्ध भारतीय गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ, जिन्हें उनके स्टेज नाम केके के नाम से जाना जाता है, का 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

आपको बता दे KK कोलकाता में एक लाइव शो कर रहे थे, शो के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और वह गिर गए जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया , डॉक्टर इसे कार्डियक अरेस्ट से मौत का मामला मान रहे है। इस दुखद समाचार से लोगों की का दिल टूट गया है ।
केके एक बहुमुखी गायक थे, जिनके गीतों ने लोगों की भावनाओं को छुआ और उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी प्रशंसक मिले। आज KK हमें छोड़कर चले गए, लेकिन उनकी विरासत उनके गीत हमेशा जीवित रहेंगे । उनकी याद में यहां उनके कुछ बेहतरीन गाने है जो हमे उनकी याद दिलाते है और ये गीत हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे।
यारों दोस्ती
केके का लोकप्रिय गाना 'यारों', जो 1999 में रिलीज़ हुआ था, आज तक पीढ़ियों में दोस्ती के लिए एक मिसाल के रूप में माना जाता है।
दिल इबादत
फिल्म तुम मिले का गाना 'दिल इबादत', जिसे केके ने गाया है, अब तक के सबसे रोमांटिक गानों में से एक है।
मेरा पहला पहला प्यार
हम सभी ने फिल्म मेरा पहला पहला प्यार का खूबसूरत गाना मेरा पहला पहला प्यार कई बार सुना ही होगा ।
वो लम्हे
क्या मुझे प्यार है का 'वो लम्हे' एक उम्दा गाना है।
सच कह रहा है दीवाना
केके के गाने न केवल प्यार या दोस्ती के दौरान, बल्कि दिल टूटने के दौरान भी हमारे लिए लोकप्रिय है। 2001 की फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' इस गाने में केके ने जिस तरह का जादू बिखेरा है वो वाकई दिल को छू लेने वाला है।
पल
एक अविश्वसनीय गीत है, जो कि महान गायक केके द्वारा गाया गया गाना है । इसके बोल कुछ इस प्रकार है जिससे हर किसी की आंखे नम हो जाती है
"हम रहें या न रहें कली
कल याद आएंगे के ये पली
पल, ये हैं प्यार के पली
चल, आ मेरे संग चल..."
साथ ही आपको बता दे का कोलकाता इवेंट के दौरान परफॉर्म किया गया केके का आखिरी गाना भी पल था।
हमें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली गायक केके अब हमारे बीच नहीं हैं। हालांकि, तथ्य यह है कि उन्होंने हमें इतने सारे अद्भुत गाने एक उपहार के रूप में दिए है, यह सुनिश्चित करेगा कि हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








