जेब्रोनिक्स का हाई बास हेडफोन 3100

ऑडियो इंडस्ट्रीज में हेडफोन सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले उत्पादों में से एक है। कंप्यूटर एसेसरीज और संचार से जुडे़ उपकरण बनाने वाली जेब्रोनिक्स कम दाम में हाई क्वालिटी एसेसीरीज के लिए जानी जाती है। कुछ समय पहले जेब्रॉनिक्स ने मल्टी मीडिया हेडसेट जेडईबी 3100 लांच किए थे जिनकी कीमत और फीचरों को देखते हुए भारतीय बाजार में इन्हें काफी पसंद किया गया।
तो आइए बात करते है जेडईबी 3100 हेडफोन में दी गई खूबियों के बारे में , तकनीकी रूप से हेडफोन में 20 हट्र्ज से लेकर 25000 हर्ट तक की फ्रीक्वेंसी को सपोर्ट करते हैं। हेडफोन में 1.8 मीटर कर लंबी केबल दी गई है जिनकी मदद से आप डिवाइस से दूर बैठ कर आराम से म्यूजिक का मजा ले सकते है अक्सर देखा गया है छोटे साइज की केबल की वजह से म्यूजिक लवर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
हेडफोन में माइक्रोफोन की सुविधा दी गई है जिसकी मदद से यूजर वीडियो और वॉयस चैटिंग कर सकता है। हेडफोन में दी गई नॉयस आइसोलेशन तकनीक की वजह से यूजर को अच्छी क्वालिटी की साउंड मिलती है। कंपनी ने हेडसेट को रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लांच किया है जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकते हैं।
हेडफोन में दिया गया 3.5 एमएम जैक सपोर्ट दिया गया है जिसे किसी भी ऑडियो डिवाइस में लगाया जा सकता है। हेडफोन की कीमत इसकी एक और खासियत है, जेब्रोनिक्स के जेडईबी 3100 हेडसेट बाजार में मात्र 525 रूपए की आकर्षक कीमत में उपलब्ध हैं।


Click it and Unblock the Notifications








