नूबिया ज़ेड17 की पहली सेल में 51 सेकंड्स में बिके 10 लाख यूनिट्स
नूबिया फ्लैगशिप स्मार्टफोन नूबिया ज़ेड17 ने अपनी पहली सेल में बनाया रिकॉर्ड, 51 सेकंड्स में बेचे 10 लाख यूनिट्स।
ज़ेडटीई की सब ब्रांड नूबिया ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन नूबिया ज़ेड17 लॉन्च किया था। इस फोन के लॉन्च में ही इसकी पहली फ़्लैश सेल के बारे में बताया गया था। आज पेश की गए अपनी पहली फ़्लैश सेल में नूबिया ज़ेड17 को चाइना के रिटेलर जिंगडाँग और नूबिया के ऑफिशियल स्टोर पर बिक्री के लिए पेश किया गया।
नूबिया ज़ेड17 ने अपनी पहली फ़्लैश सेल में रिकॉर्ड बनाते हुए जिंगडाँग पर एक मिलियन यूनिट्स केवल 51 सेकंड्स में बेच दीं। नूबिया फ्लैगशिप जिंगडाँग पर मोबाइल केटेगरी में सिंगल प्रोडक्ट की पहली सेल के आंकड़े को पार किया है।

फोन के स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालें तो इस सेल को देख कोई हैरानी नहीं होती है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में बेहद शानदार फीचर्स दिए हैं, जो कि इस कीमत में किसी और स्मार्टफोन में मिलना मुश्किल है।
नूबिया ज़ेड17 में स्नैपड्रैगन 835 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ है 8 जीबी की रैम जो फोन के हाई एंड वैरिएंट में मिलती है। बता दें कि नूबिया ज़ेड17 ऐसा दूसरा फोन है जो 8जीबी रैम के साथ आता है। इससे पहले 8जीबी रैम आसुस जेनफोन एआर में देखी गई थी।
नूबिया ज़ेड17 पहला स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 4+ रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आएगा। नूबिया ज़ेड17 डूअल लेंस रियर कैमरा सेटअप के साथ टेलीफ़ोटो और वाइड एंगल लेंस दिया गया है। डिवाइस में वाटरप्रूफ बूइल्ड भी है।
कीमत की बात करें तो नूबिया ज़ेड17 टक्कर देने वाले प्राइस टैग के साथ पेश किया गया है। फोन का 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वैरिएंट 2799 युआन यानी करीब 26,500 रुपए तक की कीमत का है। फोन का 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरिएंट 3399 युआन यानी करीब 32,000 रुपए है।
फोन के हाई एंड वैरिएंट में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज है और इसकी कीमत युआन 3999 यानी 38,000 रुपए है। इस शानदार फोन की अगली सेल 12 जून को रखी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications