बिल गेट्स के बारे में जानिए 10 खास बातें
बिल गेट्स, यह नाम से कोई अनजान हो यह मानना ज़रा मुश्किल है। धन और दौलत का पर्याय बन चुके यह नाम की ख्याति पुरे विश्व में है। माइक्रोसॉफ्ट नाम का एक छोटा सा ख्वाब देख कर उसे विश्व की सबसे बड़ी कंपनी बनाना और खुद को लगातार कई सालो तक दुनिया का सबसे धनिक व्यक्ति बनाये रखना बड़ी जिद्दोजहत वाला काम है।
पढ़ें: 25000 के अंदर ये हैं टॉप 10 बेस्ट लैपटॉप
क्या है इस इंसान में ऐसा जो इसे विश्व में इतना बड़ा नाम और सम्मान दिलाता है? कौनसी चीज़े बिल गेट्स को दुनिया के बाकी लोगो से अलग करती है?
जानिये बिल गेट्स के बारे में कुछ खास बातें
1)
जी हाँ, जिस उम्र में बचे वीडियो गेम्स खेलते पाये जाते है उस उम्र में बिल खुद गेम्स बनाते। 13 साल की छोटी सी उम्र में बिल ने Tic-Tac-Toe खेल की कंप्यूटर गेम बना दी थी जिसके साथ कंप्यूटर के साथ यह खेल का आनंद लेना संभव हुआ था। इस छोटी सी उम्र में प्रोग्रामिंग में इतनी दिलचस्पी होना ही ज़ाहिर करता था के बिल आम नहीं थे।
2)
बिल का दिमाग हर चीज़ में दौड़ता था। अमेरिका में हर साल ली जाने वाली SAT टेस्ट, जिसके मार्क्स के आधार पर यूनिवर्सिटी एडमिशन दी जाती है, उसमे बिल को कुल 1600 में से 1590 मार्क्स मिले थे और उन्हें विश्व की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक हार्वर्ड में प्रवेश मिला था। उन दिनों में हर बचे का ख्वाब होता था ऐसी यूनिवर्सिटी में पढ़ना।
3)
इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी में होने के बावजूद बिल संतुष्ट नहीं थे, उन्हें कंप्यूटर के लिए प्रोग्रामिंग करने में गज़ब की दिलचस्पी थी और इसीलिए कॉलेज शुरू होने के केवल 2 साल बाद बिल ने ड्रॉपआउट कर के पढाई छोड़ अपनी कंपनी शुरू की थी। यह वही कंपनी है जिसे आज हम माइक्रोसॉफ्ट नाम से जानते है।
4)
जिस कॉलेज को बिल ने खुद छोड़ दिया था और जो कॉलेज सारे विश्व के विध्यार्थी के लिए एक ख्वाब है वैसी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने 2007 में सामने से बिल को डिग्री ऑफर की थी जिसका बिल ने बड़ी विनम्रता से स्वीकार किया था।
5)
अपने कॉलेज दिन में पढाई में खास रूचि न होने के कारण बिल अपने शिक्षको में उतने प्रिय नहीं थे, एक बार किसी कारण हुई तकरार के चलते बिल ने अपने अध्यापक को चुनौती दे दी की 30 साल की उम्र तक वह करोड़पति बन जायेंगे, और हुआ यु के 31 साल की उम्र में बिल अरबपति बन गए।
6)
1977 में लाइसेंस की बिना व्हीकल चलाने पर बिल को जेल भी हो चुकी है।
7)
अपेक्षा के अनुसार ही बिल अपने घर "क्सानाडु 2.0" में रहते है जो वाशिंगटन में लेक के किनारे आया है। यह घर का ज़्यादा भाग ज़मीं के नीचे बना है इसलिए दिखने में यह घर उतना बड़ा नहीं लगता। 66000 स्क्वेर फ़ीट में फैले इस घर में एक आलीशान स्विमिंग पूल भी है।
8)
इतनी ज़्यादा आय होने के साथ बिल का डिल भी बड़ा है। बिल ने खुद्की आधी जायदाद दान दे दी है और फिर भी वह विश्व के सबसे धनिक व्यक्ति है।
9)
2008 में बिल ने माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया और तबसे वह केवल माइक्रोसॉफ्ट के शेयरहोल्डर ही है।
10)
2008 से वह बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के तहत विश्व में से जान लेवा रोग निकालने के क्षेत्र में काम कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications