वाट्स एप पर लड़की के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वॉयरल
जिसे दिन पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा था उसी दिन एक 16 साल की लड़की को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा, ये वाक्या सादाबाद जिले के मनसिया गांव का है जहां पर कुछ गांव के दबंग लोगों ने मिलकर अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रही लड़की को पीट दिया उसी समय उनमें से एक ने इसका वीडियो बना कर वाट्स एप पर अपलोड कर दिया।
पढ़ें: चाइना ने बनाए सैमसंग से लेकर श्याओमी तक के क्लोन
इस घटना के बाद लड़की ने अपने घर पर कुछ भी नहीं बताया मगर जब ये वीडियो वाट्स एप पर वॉयरल हुआ तो घरवालों को इसकी जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया सभी आरोपियों की उम्र 20 से 24 साल के बीच है।

गांव के ही एक व्यक्ति ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि 20 फरवरी को गांव के कुछ लड़कों ने उन दिन रोक कर उनसे कहा की गांव में ऐसे घूमना सही नही है इसके बाद 6 लड़कों ने मिलकर लड़की के साथ मारपीट भी की।
पढ़ें: डेली टेक प्रॉब्लम का ये हैं सिंपल सॉल्यूशन
सादाबाद पुलिस इंस्पेक्टर मनोज शर्मा के अनुसार उन दिन लड़की किसी अंजान के बाद मथुरा जा रही है जिस वक्त गांव के लोगों ने उसे रोका। उन्होंने गांव के ही 6 और लोगों को बुला लिया और पूंछा तुम इस लड़के के साथ क्या कर रही हो। उसी समय इस घटना को वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने कैमरे में रिकार्ड कर लिया और उसे वाट्स ऐप में शेयर कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications