Home
News

Paytm करते हैं इस्तेमाल, तो इन बातों को न करें अनदेखा

By Gizbot Bureau

आज हम पेटीएम की वजह से कैश के मोहताज नहीं रहते हैं। न ही हमें एटीएम की लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता है। हम कहीं भी बाहर जाते हैं तो शॉपिंग, रिचार्ज, बिजली बिल पेमेंट अपनी हर छोटी से छोटी रकम का भुगतान पेटीएम से जरिए ही करते हैं।

हम अपने हर छोटे काम के लिए पेटीएम का इस्‍तेमाल तो करते हैं, लेकिन आज भी कई ऐसी जानकारी है जिससे हम अनजान हैं। अगर आप भी पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो यहां हम आपको ऐसी 4 बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको जरूर पता होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- SSC CGL की तैयारी कर रहे हैं तो फोन में जरूर इंस्‍टॉल करें ये बेस्‍ट एप्‍स

बिना इंटरनेट के भेज सकते हैं पैसे

बिना इंटरनेट के भेज सकते हैं पैसे

अब पेटीएम में पैसे ट्रांसफर का विकल्‍प भी लोगों के पास मौजूद हैं। ऐसे में हमारे दिमाग में हमेशा यही रहता है कि बिना इंटरनेट में पेमेंट नहीं कर पाएंगे। लेकिन आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में इसके लिए Paytm टैप कार्ड की शुरुआत करने की घोषणा की है। जिसकी मदद से अब ऑफलाइन भी पेमेंट कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इसके जरिये 0.5 सेकंड से भी कम समय में लेन-देन किया जा सकेगा। इसके तहत व्यापारियों को एनएफसी पीओएस टर्मिनल मिलेंगे जिसके जरिये भुगतान हो सकेगा। टैप कार्ड एक सेकेंड में पेटीएम द्वारा जारी एनएफसी पीओएस टर्मिनट में पूरी तरह ऑफलाइन, सुरक्षित और सहज डिजिटल भुगतानों में सक्षम तकनीक है। आप पेमेंट करने के लिए टैप कार्ड पर क्यूआर कोड स्कैन करके और किसी भी ऐड वैल्यू मशीन (एवीएम) में इसे वैरिफाई करके अपने पेटीएम खाते से पैसे जोड़ सकते हैं।

बोलकर भेज सकते हैं पैसे

बोलकर भेज सकते हैं पैसे

Paytm का इस्‍तेमाल करने वाले iphone यूजर्स के लिए पेमेंट ट्रांसफर का काम और भी आसान है। iphone यूजर्स का आधे से ज्‍यादा काम Siri ही कर देती है। Siri आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित पर्सनल असिस्टेंट है। iphone यूजर्स अपने कॉल से लेकर फोन के आधे से ज्‍यादा फंक्‍शन का इस्‍तेमान इसी की मदद से करते हैं। हाल ही में Paytm ने iOS यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट किया है। जिसमें यूजर्स Hey Siri कमांड का इस्तेमाल करते हुए सीधे अपने जानने वाले लोगों को पैसे भेज सकते हैं। इसके लिए iphone यूजर्स को ऐप खोलकर लंबा प्रोसेस अपनाने की जरूरत नहीं होगी।

गलत वॉलेट में जाने वाले पैसे को पा सकते हैं वापस

गलत वॉलेट में जाने वाले पैसे को पा सकते हैं वापस

कई बार में जल्‍दीबाजी में किसी गलत इंसान को पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। ऐसे में हमारे लिए वो पैसे वापस लेना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन ऐसा यदि पेटीएम के साथ हुआ है तो आप अपने पैसे को वापस पा सकते हैं। या कभी किसी ने आपके वॉलेट से पैसे चुरा लिए हैं तो आप तुरंत पेटीएम में शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में जाकर प्रोफाइल सेक्शन में जाकर 'हेल्प एंड सपोर्ट' विकल्प पर जाना होगा। वहां आपको 'प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी' का विकल्प मिलेगा, जिसको चुनें। इसके बाद 'Unauthorized transaction or money transfer from paytm wallet' के विकल्प में जाकर मामले की पूरी जानकारी दें सकते हैं। इस प्रक्रिया को करने के बाद पेटीएम खुद आपसे संपर्क साधेगा और मामले की छानबीन करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
these 4 things you should know about Paytm and Clear your every confusion here about Paytm payment service.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X