Home
News

ये लेडीज टॉप करारा जवाब देगा घूरने वाले मर्दों को

By Rahul

आपको जानकार आश्चर्य होगा लेकिन है यह सच कि एक ऐसा लेडीज टॉप तैयार किया गया है जोकि घूरने वाले को करारा जवाब देते हुए अपना आकार बदल लेगा। यह साबित करता है कि तकनीक निरंतर नई-नई बुलंदियों छू रही है और वो भी प्रत्येक क्षेत्र में। इस टॉप /कपड़े में अनेक गैजेट्स और फाइबर लगे हैं जोकि आदमी द्वारा घूरे जाने पर ऑटोमैटिक फैलने व सिकुड़ने लगते हैं यानि ऐसा प्रतीत होता है कि वह भी उस इंसान को वापस घूर रहे हो। डिजाइनर बेहनाज फराही द्वारा आसपास की स्थिति के अनुसार बदलने वाला टॉप /कपड़ा 3डी प्रिंटिंग से बना है।

पढ़ें: सावधान इन 10 चीजों में छुपा हो सकता है कैमरा!

ये लेडीज टॉप करारा जवाब देगा घूरने वाले मर्दों को

इससे पहले भी फराही ने 3डी प्रिंटिंग से हेलमेट व कॉलर बनाया था। जहां तक इसके मार्केट में आने का प्रश्न है तो इसके लिए कोई समय सीमा नहीं दी गई है। डेलीमेल में प्रकाशित एक समाचार की माने तो इस टॉप के नीचे एक सीक्रेट कैमरा तथा माइक्रोकंट्रोलर भी लगाए गए हैं।

इसको ऐसे बनाया गया है कि वह यह बता सके कि घूरने वाला आदमी है या औरत, उसकी आयु कितनी है तथा वह किस दिशा में देख रहा है ? यह सभी बातें मिलकर टॉप पहनने वाले को भी बता देती हैं कि कोई इंसान उसे कहां से घूर रहा है। आपको बताते चले कि इससे पहले भी यिन गाओ (चीनी फैशन डिजाइनर ) द्वारा भी एक ऐसा ही कपड़ा बनाया था जिसमें बत्तियां जलने लगती हैं जब कोई उसकी तरफ देखता था।

Best Mobiles in India

English summary
The ultimate defense against the wandering eye: this 3D-printed design project reacts to anyone that's looking, thanks to a built-in camera and some facial tracking algorithms. Architect and desi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X