Home
News

जोड़ों के दर्द से राहत पहुंचाएगी ये 3डी प्रिंटेड डिजाइन

By Rahul

गठिया के वैसे मरीज जो दर्द से राहत के लिए बाजार में उपलब्ध कलाई की खपची का इस्तेमाल भद्दा, भारी और असुविधाजनक होने के कारण पसंद नहीं करते, उनके लिए खुशखबरी है। अब वे अपने मनमाफिक रंगों, डिजाइनों और इस्तेमाल में पहले से सुविधाजनक खपची खरीद सकते हैं, वह भी पहले से कम कीमत पर।

ब्रिटेन की लॉबोरो विश्वविद्यालय के व्याख्याता ने एक ऐसे कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर अवधारणा का विकास किया है, जो 3डी प्रिटिंग तकनीक से ऐसी खपची को प्रिंट करने में मदद करेगा, जो न केवल आरामदायक होगी, बल्कि सस्ता भी। लॉबोरो विश्वविद्यालय के ऐबी पैटरसन ने कहा कि अर्थराइटिस के मरीजों के जोड़ो की सुरक्षा खपची का निर्माण एक मरीज की बांह को उपयुक्त स्थितियों में स्कैन कर किया जाता है।

पढ़ें: भारत में फेसबुक ने लगाया है बड़ा दाव : फेसबुक COO

जोड़ों के दर्द से राहत पहुंचाएगी ये 3डी प्रिंटेड डिजाइन

पढ़ें: मौत से बस दो पल दूर हैं ये लोग

3डी प्रिंटर एक बटन दबाने पर जरूरत के अनुसार खपची का निर्माण कर सकता है। यह कई रंगों में होगा। इसमें वायुसंचार भी होगा, क्योंकि इसका डिजाइन जालीदार होगा। इसके निर्माण के लिए चिकित्सकों को कम्प्यूटर एडेड डिजाइन (कैड) की जानकारी की कोई जरूरत नहीं होगी। क्योंकि इसके लिए एक सॉफ्टवेयर होगा, जिसके माध्यम से गठिया से पीड़ित मरीजों के लिए 3डी प्रिंटेड कलाई खपची का निर्माण होगा। पैटरसन कहते हैं, "मैं चिकित्सकों को खपची बनाने की ऐसी क्षमता से लैस करना चाहता हूं, जो उन्हें पहले कभी नहीं मिला।"

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X