Home
News

क्‍या भारत में 4जी सेवा सफल होगी?

क्‍या भारत में 4जी सेवा सफल होगी?

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्पनी भारती एयरटेल की ओर से 4-जी प्रौद्योगिकी पर आधारित अत्याधुनिक ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस (बीडब्ल्यूए) सेवा की शुरुआत की।

भारत में इस सेवा की पहली बार शुरुआत हुई है। मगर सबसे बड़ा सवाल यह उठता है क्‍या भारत में  4जी सेवा सफल हो पाएगी क्‍योंकि कपिल सिब्‍बल ने कल अपने 3जी सेवा को भारत में फ्लॉप करार दिया था। ऐसे में 2-जी और 3-जी का उन्‍नत रूप 4जी भारत के उपभोक्‍ताओं को अपनी ओर आकर्षित कर पाएगा।

इसके लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है 4जी से आने वाले दिनो में क्‍या-क्‍या फायदे होंगे। सबसे बड़ा फायदा तो 4जी ये यही है कि इससे नेट की स्‍पीड काफी तेज हो जाएगी। अनुमान के मुताबिक 4जी से 100 मेगाबाइट प्रति सेकेंड या फिर 1 गीगाबाइट प्रति सेकेंड की स्‍पीड मिलेगी।

4जी को फिलहाल केवल कोलकाता में लांच किया गया है मगर अगले चरण में यह एयरटेल इसे बेंगलूरू में लांच करेगा, इसके बाद पंजाब, महाराष्‍ट्र और कर्नाटक सर्किल्‍स में भी इसका विस्‍तार किया जाएगा। हम आपको बता दें 4जी की रेस में एयरटेल के अलावा रिलायंस इन्‍फोटेकख्‍ क्‍वॉलकॉम, एयरसेल जैसी कई कंपनियां शामिल हैं मगर इनमें से केवल इन्‍फोटेक को ही पूरे देश में 4जी सेवा देने का लाइसेंस मिला है।आइडिया ग्राहक जीत सकते हैं आईपीएल 5 के टिकट

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X