मोबाइल बताएगा कब लगेगी आपकी नौकरी
एक जमाना था जब किसी भी नए काम को शुरु करने से पहले हमें अच्छे मूर्हत और तारीख के लिए पंडित जी से मिलना पड़ता था, या फिर आपको नया घर लेना हो, नई गाड़ी लेनी हो सभी के लिए पंडित जी की जरूरत पड़ती थी।
पढ़ें: दुनियां के 5 सबसे स्लिम स्मार्टफोन
जैसे जैसे समय गुजरता गया लोग हाईटेक होते गए वैसे ही लोगों ने हाईटेक पंडित जी की मदद लेनी शुरु कर दी। अब आप सोंच रहे होंगे ये हाईटेक पंडित जी कौन से हैं। हम बात कर रहे हैं मोबाइल एप्लीकेशनों की जिनकी मदद से आप न सिर्फ अपनी जन्म कुंडली बनवा सकते हैं बल्कि अपना भविष्य भी जान सकते हैं। हम आपको आज कुछ ऐसी ज्योतिष एप्लीकेशनों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप खुद अपनी कुंडली बना सकते हैं।
Horoscope 2013
होरोस्कोप 2013 में आप राशिफल के साथ अपनी जन्म कुडली भी बना सकते हैं, ये एप्लीकेशन गूगल प्ले में फ्री डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है।
डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Horoscope and Tarot
अगर आप राशिफल के साथ टैरो कार्ड में भी इंटरेस्ट रखते हैं तो कोरोस्कोप एंड टैरो 2013 एप्लीकेशन आपको पसंद आएगी इसमें आप टैरो कार्ड रीडिंग भी कर सकते हैं।
डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
My Horoscope
मॉय होरोस्कोप में आप अपने राशिफल को जानने के साथ उसे फेसबुक और ट्विटर में शेयर भी कर सकते हैं।
डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Horoscope
होरोस्कोप की मदद से आप पूरे महिने का राशिफल जान सकते हैं इसके अलावा आप चाहें तो हर दिन का राशिफल भी जान सकते हैं।
डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Astrology: GaneshaSpeaks
भारत के मशहूर एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला की ये एंड्रायड एप्लीकेशन आपको न सिर्फ आपके भविष्य के बारे में बताएगी बल्कि इसमें आप अपनी कुंडली भी बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







