फ्री मिल रहे हैं ये खास पेड ऐप्स, जल्दी कीजिए
अगर आप आईफोन यूजर हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि आईफोन के कुछ कमाल के यूजफुल ऐप्स इस समय फ्री मिल रहे हैं। ये ऑफर सिर्फ लिमिटेड पीरियड के लिए है, जिसमें आप इन पेड ऐप को फ्री में इंस्टॉल कर सकते हैं। ये ऐप फिलहाल फ्री और कम कीमत पर आईट्यून्स पर मिल रहे हैं।
अगर आप भी अपने फोन में कुछ यूजफुल ऐप रखना पसंद करते हैं, तो अभी ये ऐप इंस्टॉल कर लीजिए। ये ऐप आमतौर पर पेड होते हैं, जिन्हें इंस्टॉल करने के लिए आपको कीमत चुकानी होती है। इन ऐप्स की कीमत 150 रुपए तक है।

आईए जानते हैं इन ऐप्स के बारे में।
ये भी देखें- 10 नवंबर से शुरू हो रही है Sony Xperia स्मार्टफोन की सेल, ये मिलेगा ऑफर
AirDisk Pro- कीमत 1.99 डॉलर
इस ऐप के जरिए यूजर्स फाइल्स को मैनेज कर सकते हैं और फाइल को दूसरी डिवाइस के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप में डॉक्यूमेंट व्यूअर, PDF रिडर, म्यूजिक प्लेयर, इमेज व्यूअर, वॉयस रिकॉर्डर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Phoenix Photo Editor- कीमत 0.99 डॉलर
Phoenix एक पावरफुल और फास्टफ फोटो एडिटिंग ऐप है। इसमें undo/redo फीचर भी है। साथ ही इस ऐप से 3000×3000 रिजॉल्यूशन वाली फोटो बनाई जा सकती है।
SquirrelWarz- कीमत 1.99 डॉलर
यह एक गेमिंग ऐप है। इस गेमिंग ऐप में प्लेयर को अपने गार्डन और घर को बचाना होता है और अपने समाराज्य को घोषित करना होता है।
Telepaste- कीमत 0.99 डॉलर
इस ऐप की मदद से आप फोन में आसानी से कॉपी-पेस्ट कर सकेंगे। इस ऐप के फोन में होने के बाद आपको कॉपी-पेस्ट के लिए दो बार बटन दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी मदद से आप दो डिवाइस के बीच कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications